{"_id":"64a3d4fc7c7af81bf30507a9","slug":"sawan-2023-donation-significance-know-things-to-donate-on-sawan-somwar-2023-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023 Daan: सावन के महीने में जरूर करना चाहिए इन चीजों का दान, मिलेगी शिवजी की कृपा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Sawan 2023 Daan: सावन के महीने में जरूर करना चाहिए इन चीजों का दान, मिलेगी शिवजी की कृपा
Tue, 04 Jul 2023 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
sawan 2023
- फोटो : अमर उजाला
Sawan 2023 Daan: 4 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। सावन के महीने में जितना महत्व भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना का होता है उतना ही महत्व दान करने की भी होता है। शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में पूजा और दान करने पर सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और हर तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं। इस वर्ष सावन का महीना 58 दिनों का रहेगा और 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे। आइए जानते हैं सावन के महीने किन-किन चीजों का दान करना लाभदायक रहता है।
तिल
काला तिल
सावन के महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक में काला तिल का प्रयोग किया जाता है। काला तिल भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में जिन लोगों के ऊपर ग्रह संबंधित कोई दोष हो तो वे सावन सोमवार या सावन के शनिवार को काले तिल का दान करना चाहिए।। इस उपाय से ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं।

नमक
नमक
वास्तु शास्त्र में नमक के उपाय करने से घर में फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है। वहीं शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के महीने में जो भी व्यक्ति नमक का दान करता है उसका बुरा समय अगर चल रहा होता है तो वह दूर हो जाता है। इस उपाय से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

रुद्राक्ष
- फोटो : Istock
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष भगवान शिव का विशेष आभूषण माना गया है। शास्त्रों में रुद्राक्ष का भगवान शिव का अंश माना गया है। ऐसी मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। ऐसे जो भी शिव भक्त सावन के महीने में रुद्राक्ष का दान करता है उसकी आयु में वृद्धि होती है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

- फोटो : ANI
चांदी
जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होते हैं उन्हे इससे मुक्ति पाने के लिए सावन के महीने में चांदी की चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा सावन के महीने में संतान की प्राप्ति के लिए भी चांदी का दान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-

- Sawan 2023: इस बार क्यों है दो महीने का सावन, जानिए कब से होगा शुरू और कब होगा खत्म
- Sawan 2023: विशेष संयोग में जल्द शुरू होगा सावन का महीना, इन राशि वालों की पूरी होंगी मनोकामनाएं
- Sawan Rudrabhishek 2023: सावन में रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, जानें विधि और महत्व
- Sawan 2023: सावन में शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये 7 चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
- Sawan 2023: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने में न करें ऐसी भूल, जानिए बेलपत्र चढ़ाने के नियम
- Sawan 2023: भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होते हैं ये 8 पत्ते, इस सावन जरूर करें अर्पित, पूरी होंगी हर मनोकामनाएं
- Sawan Calendar 2023: सावन माह की प्रमुख तिथियां और पर्व-त्योहार, शिव आराधना के इस महीने में है बहुत कुछ खास