Burnig Camphor Benefits: घर पर नियमित रूप से कपूर जलाना वास्तु दोष को दूर करने का एक प्राचीन और असरदार उपाय माना जाता है। कपूर की खुशबू न केवल वातावरण को शुद्ध करती है बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर कर देती है। जब घर में तनाव, कलह या मानसिक अशांति का माहौल होता है, तो कपूर जलाना एक सरल उपाय के रूप में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
Kanya Pujan: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है नवरात्रि कन्या भोज की थाली, कन्या पूजन में न करें ये गलतियां
सुबह और शाम पूजा के समय कपूर की धूप पूरे घर में फैलाने से वातावरण में तुरंत बदलाव महसूस होता है। यह न केवल घर में सुख-शांति बनाए रखता है, बल्कि धन, सौभाग्य और समृद्धि के द्वार भी खोलता है। ऐसे छोटे से उपाय से घर में सकारात्मकता और ऊर्जा बनी रहती है, जो पूरे परिवार के लिए लाभकारी होती है। आइये जानते हैं वास्तु कि दृष्टि से घर में कपूर जलाने से क्या लाभ होता है।
Ashtami & Navami Dates 2025: इस बार कब है अष्टमी और नवमी ? यहां जानें सही डेट और कन्या पूजन का समय
2 of 6
वातावरण को शुद्ध करने की प्राकृतिक क्षमता होती है।
- फोटो : adobe stock
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति
कपूर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और वातावरण को शुद्ध करने की प्राकृतिक क्षमता होती है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बनता है। यदि आप हाल ही में किसी पुराने घर में शिफ्ट हुए हैं, तो पूजा के दौरान थोड़ा कपूर जलाना घर की वास्तु ऊर्जा को ताज़ा करता है और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है।
3 of 6
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, कपूर का धुआँ घर की ऊर्जा को संतुलित करता है।
- फोटो : adobe stock
सौभाग्य और सफलता बढ़ाता है
रात में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाने से धन और समृद्धि के अवसर बढ़ सकते हैं। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, कपूर का धुआँ घर की ऊर्जा को संतुलित करता है और बुरी ऊर्जा को दूर भगाता है। खासकर दिवाली जैसे अवसरों पर कपूर जलाना घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और सफलता व सौभाग्य आकर्षित करता है।
4 of 6
कपूर की गोलियाँ या धूप घर में किसी भी हानिकारक ऊर्जा को कम करने में मदद करती हैं।
- फोटो : Adobe Stock
वास्तु दोष को संतुलित करता है
यदि आपका घर वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार नहीं बना है, तो कपूर की गोलियाँ या धूप घर में किसी भी हानिकारक ऊर्जा को कम करने में मदद करती हैं। बाथरूम, मुख्य द्वार या अन्य दिशाओं में कपूर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर का वातावरण संतुलित रहता है।
5 of 6
कपूर जलाने से घर में पारिवारिक सामंजस्य बढ़ता है और मतभेद या झगड़े कम होते हैं।
- फोटो : Adobe stock
संबंधों को मज़बूत बनाता है
कपूर जलाने से घर में पारिवारिक सामंजस्य बढ़ता है और मतभेद या झगड़े कम होते हैं। यह मन को शांत करता है, मूड बेहतर बनाता है और तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी ताज़गी का अनुभव कराता है। वैवाहिक या पारिवारिक कलह को कम करने के लिए रात में चांदी या पीतल के कटोरे में कपूर जलाना लाभकारी माना जाता है।