कछुए को भगवान विष्णु अवतार माना जाता है। धातु का कछुआ घर में रखने या उसका चित्र दीवार पर लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है व वास्तुदोष भी दूर होता है। सनातन धर्म में कछुए को 'कूर्म' अवतार अर्थात कच्छप अवतार कहकर संबोधित किया जाता है। उनके दशावतार में से 'कूर्म' अर्थात कछुआ भगवान विष्णु का दूसरा अवतार है। पद्म पुराण के अनुसार, कच्छप के अवतार में भगवान विष्णु ने क्षीरसागर में समुद्र मंथन के समय मंदार पर्वत को अपने कवच पर थामा था।
घर की इस दिशा में रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगा धन लाभ
वास्तु के अनुसार कछुए को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। परिवार के सदस्यों को सुरक्षा भी मिलती है। परिवार के मुखिया की आयु लंबी होती है। यदि आप व्यवसायी हैं, तो अपने प्रतिष्ठान के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है रुके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।
घर के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। यह क्लेश व नकारात्मक चीजों को घर से दूर करता है। घर की नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है। धातु का कछुआ घर में रखने से घर के लोगों का मूड भी अच्छा रहता है।
ये भी पढ़ें- वास्तु के इन 5 उपायों से दूर हो सकती हैं आपकी सारी परेशानियां
अक्सर घर का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और दवा आदि लेने पर भी स्वास्थ सुधार नहीं होता। लाख जतन करने के बाद भी यदि कारण समझ नहीं आ रहा हो, तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। कछुआ नजर दोष खत्म करता है। इससे घर में बीमारियां नहीं आती व घर पर बुरी नजर का असर नहीं होता।
कछुआ किसी भी धातु, कांच, मिट्टी, क्रिस्टल या लकड़ी से बना हो। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा आता है। मिट्टी से बने कछुए को हमेशा घर या कार्यालय के पूर्वोत्तर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए है, ऐसा करने से यह सर्वोत्तम परिणाम देता है। यदि यह लकड़ी से बना हुआ है, तो उसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व में रखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- ऐसी जमीन पर हो ऑफिस या दुकान तो बरसता है धन, जानें कैसे परखें
कछुआ शांत और मंदगति से चलने वाला दीर्घजीवी प्राणी है। फेंगशुई में कछुए को शुभता का प्रतीक माना जाता है। कछुए के प्रतीक को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है तथा घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। इससे बीमारियां घर से दूर रहती है व सेहत अच्छी बनी रहती है। वास्तु तथा फेंगशुई में धातु या स्फटिक निर्मित कछुआ घर में रखना ज्यादा असरकारी माना जाता है। कछुआ एक प्रभावशाली यंत्र है, जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है और खुशहाली आती है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ-साथ धन-दौलत का भी समावेश होता है।