फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: अगर आपके घर में हैं लकड़ी के बने शो-पीस या अन्य सामान, तो इन बातों को जानना है जरूरी

Fri, 05 Feb 2021 11:47 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 05 Feb 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Important Vastu tips related to keeping wooden items in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर

हर घर में लकड़ी का बना हुआ कुछ न कुछ सामान तो अवश्य होता है, लेकिन कुछ लोगों को लकड़ी के फर्नीचर के अलावा घर में लकड़ी के शो पीस रखना भी बहुत पसंद होता है। यदि आप भी अपने घर में लकड़ी की बनी हुई कई वस्तुएं रखते हैं तो वास्तु में इसको लेकर भी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। घर में कौन सी लकड़ी का क्या सामान आप किस तरह से रखते हैं ये बात भी ध्यान देने योग्य होती है। वास्तु के अनुसार यदि लकड़ी के सामान को भी सही प्रकार से न रखा जाए तो भी वास्तुदोष निर्मित होने की संभावना रहती है। जिससे आपको परेशानी हो सकती है। लकड़ी के सामान को लेकर आपके इन बातों के बारे में जानना जरूरी है तो चलिए जानते हैं लकड़ी से संबंधित ये वास्तु टिप्स...

Important Vastu tips related to keeping wooden items in the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कदंब की लकड़ी 

यदि आप अपने घर में सजावट की वस्तुएं जैसे अन्य सजावटी वस्तुएं हाथी, हंस, बुद्ध की मूर्ति, ऊपर लटकाने के लिए डलिया, टोकरी, घोड़ा, पानदान, गुलदस्ता आदि रखना चाहते हैं तो कदंब की लकड़ी का रख सकते हैं। अगर आपके घर में ठोस चांदी का हाथी रखा हो तो लकड़ी का न रखें।

Important Vastu tips related to keeping wooden items in the house
लकड़ी का सामान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सागौन और शीशम की लकड़ी

वास्तु के अनुसार घर का फर्नीचर जैसे सोफा सेट और पलंग बनवाने के लिए सागौन की लकड़ी अच्छी रहती है। डाइनिंग सेट, साइन बोर्ड, बक्से, अलमारी और छोटे डिब्बे, ट्रे, पेन स्टैंड आदि के लिए शीशम की लकड़ी का प्रयोग करना चाहिए। पूजा घर बनवाने के लिए भी ये दोनों लकड़ियां अच्छी मानी जाती हैं। फर्श और सीढ़ियों के लिए भी इन लकड़ियों का प्रयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Important Vastu tips related to keeping wooden items in the house
sandal wood
चंदन की लकड़ी

चंदन की लकड़ी बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घिसा जाता है वहां पर उसकी सुगंध से सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। आप चंदन की लकड़ी का पूजा घर बनवा सकते हैं। चंदन की लकड़ी से फर्नीचर भूलकर भी नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि यह एक पवित्र लकड़ी होती है। जिसका प्रयोग पूजा में किया जाता है।

विज्ञापन
Important Vastu tips related to keeping wooden items in the house
bamboo
बांस 

वास्तु के अनुसार घर में बांस का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आपके घर में बांस का पौधा नहीं है तो इसके अलावा आप बांसुरी रख सकते हैं। हिंदू धर्म में बांस जलाना वर्जित माना गया है। इसके अलावा बांस जलाने से स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए भूलकर भी बांस की लकड़ी नहीं जलानी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed