{"_id":"601aaddc8ebc3e270f08b341","slug":"keep-in-mind-these-vastu-things-to-get-better-results-in-the-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए इन वास्तु बातों को रखें ध्यान","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए इन वास्तु बातों को रखें ध्यान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्टडी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर विद्यार्थी परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम की अभिलाषा रखता है। जिसके लिए वह मेहनत भी करता है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सही तरह से तैयारी करना आवश्यक होता है। जिसके लिए पढ़ाई में पूरी तरह मन लगना भी जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप पढ़ाई करते समय एकाग्रता बढ़ा सकते हैं और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पढ़ाई में ध्यान लगाने और परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
2 of 6
study
- फोटो : file photo
वास्तु के अनुसार पढ़ाई करते समय पूर्व और उत्तर दिशा में मुख रखना उत्तम रहता है। पढ़ने की मेज को दीवार पर सटाकर नहीं रखना चाहिए। जिस ओर आप मुख करते हैं वहां सामने की ओर अधिक खुलापन आवश्यक होता है। इससे अध्ययन किए गए विषय की गहनता बढ़ती है।
3 of 6
study
पढ़ाई की मेज पर कॉपी-किताबों का ढेर नहीं लगाना चाहिए, केवल विषय से संबंधित किताब कापी ही पास में रखे। अव्यवस्थित और भरी हुई मेज को देखकर पढ़ते समय सुस्ती आने लगती है जिससे पढ़ाई में मन लगने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Now study in IIMs will be more costly, Fees may rise
- फोटो : pic as demo
किताबों को कवर लगाकर उनकी सही जगह पर रखना चाहिए। किताबों को रखने के लिए इस तरह की अलमारी बनावानी चाहिए, जिनसे किताबें नजर न आएं। ढेर सारी खुली किताबें देखने से विद्यार्थी या किसी भी अध्ययन करने वाले की मस्तिष्क ऊर्जा को प्रभावित होती है।
विज्ञापन
5 of 6
Women in Study room
अध्ययन कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था बहुत ही संतुलन में की जानी चाहिए। अध्ययन कक्ष में न ज्यादा अधिक रोशनी होनी चाहिए और न ही बहुत कम। अधिक रोशनी स्मरणशक्ति सहायक नहीं मानी जाती है। इसलिए पढ़ाई के कमरे में संतुलित प्रकाश की व्यवस्था बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।