Vastu Tips For Job Interview: हर व्यक्ति अच्छी और स्थिर नौकरी की कामना करता है। कई बार मेहनत, पढ़ाई और पूरी तैयारी के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे समय में केवल ज्ञान और आत्मविश्वास ही नहीं, बल्कि आसपास की सकारात्मक ऊर्जा भी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वातावरण की ऊर्जा आपके काम और सोच पर सीधा असर डालती है। खासकर इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यदि सही दिशा और कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाए जाएं, तो भाग्य का साथ मिलता है और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान वास्तु टिप्स, जो नौकरी के इंटरव्यू में शुभ परिणाम दे सकते हैं।
Vastu Tips: बार-बार इंटरव्यू में मिल रही है असफलता? ये वास्तु उपाय दिलाएंगे सकारात्मक परिणाम
इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यदि सही दिशा और कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाए जाएं, तो भाग्य का साथ मिलता है और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान वास्तु टिप्स, जो नौकरी के इंटरव्यू में शुभ परिणाम दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्व दिशा में जलाएं दीपक
उत्तर-पूर्व दिशा को ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इंटरव्यू वाले दिन सुबह स्नान करके इस दिशा की ओर मुख कर घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मन ही मन अपनी सफलता की कामना करें और भगवान से आशीर्वाद मांगें। यह उपाय अनावश्यक तनाव को दूर करता है। मन शांत होने पर इंटरव्यू में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
- इंटरव्यू पर जाते समय अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या एक छोटी पोटली में काले तिल रख लें। तुलसी को पवित्रता और शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि काले तिल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं।
- माना जाता है कि ये दोनों चीजें आपको नजर दोष से बचाती हैं और भाग्य को मजबूत बनाती हैं। इससे इंटरव्यू के दौरान आने वाली कठिनाइयों का सामना सहजता से किया जा सकता है।
Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, आएगी सुख-शांति
- हल्के पीले या क्रीम रंग के कपड़े पहनें। यह रंग शालीनता और आकर्षण का भाव प्रकट करता है।
- घर से निकलने से पहले दही और गुड़ खाकर जाएं, इसे शुभ माना जाता है और ऊर्जा भी मिलती है।
- निकलते समय भगवान के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेना न भूलें।
तैयारी भी जरूरी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
वास्तु उपाय तभी कारगर साबित होते हैं जब आप मन से भी तैयार हों। अगर इंटरव्यू को लेकर नकारात्मक सोच या डर मन में होगा, तो आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाएगा। इसलिए खुद को भरोसा दिलाएं कि आपने पूरी तैयारी की है और आप इस मौके के योग्य हैं।