यह साल का आखिरी महीना चल रहा है। नए साल का आरंभ होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि नए साल के साथ उसके घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन हो। नए साल को लेकर लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए तो फेंगशुई में कई ऐसी चीजे बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है। आप भी अपने घर में ये चीजें लाकर आने वाले साल को खुशियों से भर सकते हैं तो चलिए जानते हैं किन चीजों को घर में लाने से बढ़ता है सौभाग्य...
वास्तु टिप्स: फेंगशुई की ये चीजें लाए घर, नए साल के साथ आपके घर होगा सुख-समृद्धि का आगमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरामिड
पिरामिड को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पिरामिड ब्रह्माण्ड में व्याप्त ज्ञात व अज्ञात शक्तियों को स्वयं में समाहित कर अपने अंदर एक ऊर्जायुक्त वातावरण तैयार करने में सक्षम है। माना जाता है कि पिरामिड के अंदर किसी भी प्रकार की कोई वस्तु रखी जाए तो उसके गुण धर्म में बदलाव आ जाता है।
धातु का कछुआ
फेंगशुई में धातु का कछुआ समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाकर उसे अपने घर में रखना चाहिए। यदि आप मिश्रित धातु का कछुआ बनवाते हैं तो उसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है।
मोतीशंख
शंखों में दक्षिणवर्ती शंख तथा मोती का शंख का बहुत महत्व माना गया है। मोतीशंख देखने में थोड़ा चमकीला होता है। इस शंख को घर में लाकर विधि-विधान से पूजन करना चाहिए। बाद में इस शंख को अपनी तिजोरी या कार्यस्थल पर रख देना चाहिए। इसे घर या व्यापार स्थल पर रखने से पैसा टिकने लगता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होने लगती है।
चांदी का ठोस हाथी
हाथी की प्रतिमा घर में रखने का वास्तु और ज्योतिष दोनों में महत्व माना गया है। ज्योतिष के अनुसार चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से राहु तथा केतु का बुरा प्रभाव नहीं रहता है। चांदी के ठोस हाथी की प्रतिमा घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। लेकिन ध्यान रखें की प्रतिमा ठोस होनी चाहिए।