फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय

Mon, 31 Oct 2022 10:37 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 31 Oct 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips for Good Luck in hindi
नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय - फोटो : iStock

Feng Shui Tips: चीनी वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता को दूर करने और समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। ये प्रतीक बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। बहुत से इन्हें अपने घर में शोपीस की तरह सजा कर रखते हैं। यदि आपके जीवन में भी परेशानियां बढ़ गई हैं या लगातार मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप फेंगशुई में बताए इन आसान उपायों को करके नकारात्मकता और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं फेंगशुई के शक्तिशाली प्रतीकों के बारे में.... 



लाफिंग बुद्धा
यदि आप सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखते हैं। इसके अलावा बिजनेस में तरक्की के लिए अपने कार्यस्थल पर दोनों हाथों को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखना चाहिए।

Feng Shui Tips for Good Luck in hindi
नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय - फोटो : iStock
विंड चाइम

यदि घर में नकारात्मकता बढ़ गई है तो फेंगशुई के अनुसार आपको अपने घर के दरवाजे पर या फिर ऐसी जगह पर विंड चाइम लगानी चाहिए जहां पर हवा का झोंका आता-जाता हो। जब भी हवा विंड चाइम से टकराती है तो उससे एक मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है जो नकारात्मकता को दूर करने में बहुत सहायक होती है। 

Feng Shui Tips for Good Luck in hindi
नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय - फोटो : iStock
ऊंट का शोपीस

घर में ऊंट का शोपीस रखने से जीवन में मुश्किल समय का सामना नहीं करना पड़ता है। फेंगशुई के अनुसार यदि बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है या कर्मचारी काम करने से जी चुराते हैं, तो कार्यस्थल पर ऊंट के शोपीस लगाना चाहिए। इससे शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips for Good Luck in hindi
नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय - फोटो : istock
क्रिस्टल पिरामिड 

फेंगशुई के मुताबिक क्रिस्टल पिरामिड घर एवं ऑफिस की सारी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है। अगर घर में सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं या धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसे लगाने से वह समस्या दूर हो जाती है।

विज्ञापन
Feng Shui Tips for Good Luck in hindi
नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय - फोटो : iStock

धातु का कछुआ
घर में धातु का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में घर की ओर मुंह करके रखना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा यदि पैसों की तंगी बहुत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed