फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turtle Ring: धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका

Sat, 29 Oct 2022 08:50 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 29 Oct 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Turtle Ring Attract Money Know These Things Before Wearing All Details in Hindi
धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका - फोटो : iStock
Turtle Ring : आज के समय में कछुए की अंगूठी काफी चलन में है। अधिकतर लोगों के हाथ में ये अंगूठी देखने को मिल जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कछुए की अंगूठी देखने में आकर्षक तो लगती ही है, साथ में ये धन और समृद्धि को भी अपनी तरफ आकर्षित करती है। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में जिस तरह से लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाले मेंढक और चीनी सिक्कों का महत्व बताया गया है ठीक उसी तरह से कछुए की अंगूठी का भी विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है कि कछुए के आकार की अंगूठी धारण करने से दुर्भाग्य दूर होता है। जो भी व्यक्ति कछुए की अंगूठी पहनता है उसके ऊपर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। तो चलिए आज जानते हैं कछुए की अंगूठी धारण की सही विधि और इसे धारण करने से होने वाले फायदों के बारे में...  

Turtle Ring Attract Money Know These Things Before Wearing All Details in Hindi
धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका - फोटो : iStock
कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे

वास्तुशास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आस पास सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में कछुए को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसको पहनने से घर पर धन और सुख-समृद्धि आती है।

Turtle Ring Attract Money Know These Things Before Wearing All Details in Hindi
धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका - फोटो : iStock

मान्यता है कि जो भी व्यक्ति कछुए की अंगूठी धारण करता है, उसके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है। इसके अलावा कछुआ शांति और धैर्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसकी अंगूठी पहनने से मनुष्य के अंदर धैर्य और शांति आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Turtle Ring Attract Money Know These Things Before Wearing All Details in Hindi
धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका - फोटो : iStock
कछुए की अंगूठी पहनने की विधि 

मान्यता है कि कछुए की अंगूठी को केवल चांदी की धातु से ही बनवाना चाहिए तभी इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। वहीं इस अंगूठी को दाएं हाथ में ही पहननी चाहिए। बाएं हाथ में पहनने से इसका लाभ नहीं मिलता।

विज्ञापन
Turtle Ring Attract Money Know These Things Before Wearing All Details in Hindi
धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका - फोटो : iStock

कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ ही तर्जनी और बीच की उंगली में पहनना चाहिए। इसे पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका सिर आपकी तरफ हो। इससे धन आकर्षित होता है। मान्यता है कि कछुए का मुख बाहर की तरफ होने पर धन के व्यय होने की संभावना होती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed