फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वप्न फल: अगर सोते समय आ रहे हैं बुरे सपने तो तुरंत करें ये उपाय

Tue, 27 Oct 2020 01:09 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 27 Oct 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
dream interpretation in hindi do these upay after nightmare
सपनों का मतलब - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्न शास्त्र के माध्यम से सपनों का अध्ययन एवं स्वप्न फल का विचार किया जाता है। सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं। इनमें कुछ सपने शुभ तो कुछ सपने अशुभ घटनाओं का संकेत करते हैं। कई बार सोते समय हमें बुरा सपना आता है और हमारी नींद खुल जाती है। 

dream interpretation in hindi do these upay after nightmare
स्वप्न फल - फोटो : सोशल मीडिया

अग्निपुराण के अनुसार, बुरे सपने देखने की वजह से नींद खुल जाए तो उसे फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसा करने से वह सपना दिमाग से निकल जाता है। सुबह उठने पर आधी रात के सपने याद नहीं रहते और शांत मन के साथ जातक अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

dream interpretation in hindi do these upay after nightmare
स्वप्न फल - फोटो : अमर उजाला

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। लेकिन ब्राह्मणों की सेवा सत्कार करने से मनुष्य को अपने कर्मों से मुक्ति मिलती है और उसके स्वप्न दोष का भी नाश होता है। योग्य ब्राह्मण की पूजा करने और उसे दान देने से बुरे सपनों की समस्या से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dream interpretation in hindi do these upay after nightmare
स्वप्न शास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्रों के अनुसार, घर पर वास्तु दोष होने के कारण भी स्वप्न दोष होता है और रात में बुरे सपने आते हैं। दरअसल, हमारे घर के आस-पास रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा की वजह से अशुभ सपने आते हैं। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊजाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। घर के वास्तु को ठीक करना चाहिए और घर में हवन करवाना चाहिए।

विज्ञापन
dream interpretation in hindi do these upay after nightmare
स्वप्न फल - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्रों के अनुसार बुरे सपने को उसी समय भूल जाना चाहिए, इसका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से मनुष्य बार-बार उसी बात के बारें में सोचता रहता है। सपने में हुई घटना उसके दिमाग से निकल नहीं पाती और मनुष्य बार-बार उस सपने को याद करके स्ट्रेस लेता रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed