{"_id":"5e3d2a0f8ebc3ee5bf009f03","slug":"board-exam-2020-tips-for-good-score","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaastu: बोर्ड परीक्षा से पहले जानें कहीं, इस वजह से तो नहीं लगता आपका पढ़ाई में मन","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vaastu: बोर्ड परीक्षा से पहले जानें कहीं, इस वजह से तो नहीं लगता आपका पढ़ाई में मन
Fri, 07 Feb 2020 07:16 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 07 Feb 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में हर छात्र अपनी तरफ से पूरी मेहनत करता है और यह उम्मीद करता है कि वह बेहतर अंको से परीक्षा पास करें। परंतु कभी-कभी पढ़ाई में मन नहीं लगता, जिस वजह से वह अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तुदोष के कारण भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है। अगर आपके घर में भी वास्तुदोष है तो हम आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से घर का वातावरण ठीक हो जाएगा और पढ़ाई में भी मन लगने लगेगा। अगली सलाइड्स में जानते हैे सभी आसान उपाय.........
स्टडी टेबल
- पढ़ाई की मेज रखने की सबसे उपयुक्त जगह उत्तर जोन है। यहां मेज रखने से बच्चे कॅरियर पर सबसे ज्यादा ध्यान देते है।
दिशा
- ध्यान और शांति की दृष्टि से पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी गई है। सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव भी इसी दिशा में सबसे अधिक होता है। ऐसे में ध्यान रहे कि अध्ययन कक्ष इन्हीं दिशाओं में हो और पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई की आलमारी
- पढ़ाई हेतु कमरे में पुस्तकों की छोटी और हल्की रैक या अलमारी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए।
विज्ञापन
शौचालय
- अध्ययन कक्ष में शौचालय न हो तो अच्छा है, लेकिन यदि है तो शौचालय का दरवाज़ा हमेशा बंद रखना चाहिए।