फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस दिशा में है आपका मुख्य द्वार, इस दिशा का दरवाजा देता है सुख-समृद्धि और तरक्की

Wed, 24 Feb 2021 08:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 24 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
according to vastu the right direction of the main door of your house
मुख्य द्वार वास्तु - फोटो : pinterest

घर किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर केवल चार दीवारों का मकान ही नहीं होता है यह व्यक्ति के सपनों भावनाओं और प्यार से मिलकर बना होता है। इसलिए घर बनाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार बनाते समय दिशाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अलग दिशाओं में बने दरवाजों के अलग-अलग प्रभाव होते हैं। जहां सही दिशा में बना दरवाजा आपके जीवन को सकारात्मकता से भर देता है तो वहीं गलत दिशा में बने दरवाजे के कारण आपको और परिवार के सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि किस दिशा में बना दरवाजा देता है आपको सुख-समृद्धि और तरक्की, किस दिशा में दरवाजा बनवाना रहता है अशुभ....

according to vastu the right direction of the main door of your house
प्रतीकात्मक तस्वीर

वास्तु में पूर्व दिशा में बने हुआ द्वार को बहुत ही शुभ माना जाता है। तो वहीं आध्यात्मिक और व्यवहारिक दृष्टि से भी इस दिशा में दरवाजा बनवाना अच्छा माना जाता है। पूर्व दिशा में दरवाजा होने से सूर्योदय होने पर उसकी किरणें सीधे आपके घर में आती हैं। जिससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

according to vastu the right direction of the main door of your house
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर दिशा का दरवाजा

वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में घर का मुख्य दरवाजा होना सबसे उत्तम रहता है। यदि आपके घर का दरवाजा उत्तर दिशा में है तो यह धन-समृद्धि लाने वाला होता है। उत्तर दिशा में दरवाजा होने से व्यक्ति को लंबी यात्राएं करने का अवसर प्राप्त होता है जो बहुत ही शुभफलदायी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu the right direction of the main door of your house
मुख्य द्वार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार 

वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में बना हुआ दरवाजा भी शुभफलदायी होता है। जिनके घरों का दरवाजा पश्चिम दिशा में होता है, उस घर के लोगों की तरक्की भले ही धीमी गति से होती है लेकिन उन्हें मिलने वाली सफलता स्थाई होती है।

विज्ञापन
according to vastu the right direction of the main door of your house
मुख्य दरवाजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दक्षिण दिशा का दरवाजा

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। दक्षिण दिशा का मुख्य द्वार बहुत ही अशुभ माना जाता है। दक्षिण को यम की दिशा माना गया है। दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर व्यक्ति हमेशा समस्याओं से घिरा रहता है साथ ही कई बार प्राणों पर संकट भी आने की आंशका रहती हैं। दक्षिण दिशा में दरवाजा नहीं बनवाना चाहिए। यदि आपका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हो तो वास्तु दोष का निवारण करवाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed