फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलत सीढ़ियों को कारण झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी, जानें किस तरह और किस दिशा में बनानी चाहिए सीढ़ियां

Mon, 01 Mar 2021 05:06 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 01 Mar 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
According to Vastu the right direction and other information for the construction of stairs in the house
ladders

वास्तु में घर, कार्यस्थल हर जगह पर निर्माण और सामान रखने से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। वास्तु के अनुसार घर में किसी भी चीज का निर्माण करते समय दिशाओं का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह से सीढ़ियों को तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु के अनुसार यदि सीढ़ियों की दिशा सही नहीं है तो व्यापार में नुकसान, आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। गलत तरह और गलत दिशा में बनी हुआ सीढ़ियों का बुरा प्रभाव घर के मुखिया पर पड़ता है। सीढ़ियों का निर्माण यदि वास्तु की बातों को ध्यान में रखकर किया जाए तो तरक्की और आर्थिक समृद्धि पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार कैसी होना चाहिए आपके घर की सीढ़ियां।

According to Vastu the right direction and other information for the construction of stairs in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीढ़ियां बनाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार घर में सीढ़ियां हमेशा दक्षिण, पश्चिम या नैऋत्य कोण में बनाना चाहिए। वास्तु के अनुसार सीढ़ियों का निर्माण करने के लिए यह दिशाएं बहुत अच्छी रहती है।

According to Vastu the right direction and other information for the construction of stairs in the house
सीढ़ियां
इस दिशा में बनी सीढ़ियां बन सकती है तरक्की में बाधक

वास्तु में सीढ़ियों के निर्माण के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को बिलकुल भी उचित नहीं माना गया है। घर के ईशान कोण में सीढ़ियां भूलकर भी नहीं बनानी चाहिए। इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण होने से वास्तु दोष लगता है जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी, नौकरी और व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपकी उन्नति में बाधाएं आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Vastu the right direction and other information for the construction of stairs in the house
ladders
इस तरह करें सीढ़ियों का वास्तु दोष दूर

सीढ़ी में यदि किसी प्रकार का दोष है तो पिरामिड या फिर सीढ़ियां ईशान, उत्तर दिशा में बनी हुई हैं तो पिरामिड के द्वारा उसे संतुलित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए वास्तु विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

विज्ञापन
According to Vastu the right direction and other information for the construction of stairs in the house
ladders
सीढ़ियां बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • सीढ़ियां बनवाते समय ध्यान रखें कि वे हमेशा विषम संख्या यानि 2,7,9,11  आदि इस तरह से होनी चाहिए।
  • आप सीढ़ियों का निर्माण करवा रहे हैं तो एक सीढ़ी से दूसरी के बीच नौ इंच का अंतर होना बहुत शुभ रहता है।
  • सीढ़ियों का घुमाव हमेशा दक्षिणावर्ती यानि बाएं से दाएं ओर को होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed