फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu: अगर आप में हैं ये 5 बुरी आदत तो हो जाएं सावधान, वरना उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Wed, 07 Jul 2021 04:11 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 07 Jul 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
according to vastu shastra these some bad habits become for loss of health and wealth
vastu tips: घर में सुख-शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए कुछ वास्तु नियमों को अपनाया जा सकता है।

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है लेकिन कई बार अथक प्रयासों के बाबजूद सफलता नहीं मिलती है और जीवन में एक के बाद एक परेशानी आती रहती है। परेशानियों का कारण समझ में नहीं आता और आप परेशान रहते हैं। आपको पता भी नहीं चलता और आपकी कई अनजानी बुरी आदतें घर में वास्तु दोष उत्पन्न कर देती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो अपनी कुछ आदतों को ठीक करिए।



कहीं भी थूकने से बचें
देखने में आता है कि कई लोग बिना किसी की परवाह किये कहीं भी थूकते रहते हैं। ऐसा करने से एक ओर संक्रमण का खतरा बना रहता है तो वहीं दूसरी ओर ज्योतिष और वास्तु के हिसाब से आपके यश, सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचता है। आपकी इस आदत से बुध और सूर्य ग्रह खराब प्रभाव देना प्रारंभ कर देते हैं।अपनी इस आदत के कारण आपको मानसिक और आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती हैं।

according to vastu shastra these some bad habits become for loss of health and wealth
shoe vastu
चीजों को समेट कर रखें 
यदि आप शनि के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो याद रखिए, घर में जूते-चप्पलों को इधर-उधर कभी नहीं फैलाएं। शनि को पैरों का कारक माना गया है इसलिए पैरों से संबंध रखने वाली किसी भी वस्तु को व्यवस्थित रखना चाहिए। घर में पुराने जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, घर की समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। इसी प्रकार जूते-चप्पल इधर-उधर पड़े होने से घर में कलह बढ़ता है और आपसी संबंध खराब होते हैं। जिस घर में जूते-चप्पल इधर-उधर पड़े रहते हैं, वहां शनि का दुष्प्रभाव का प्रभाव रहता है।
 
according to vastu shastra these some bad habits become for loss of health and wealth
vastu tips

हानिकारक कीटाणु पनपते हैं इनमें
खाना खाने के बाद बहुत देर तक झूठे बर्तन लेकर बैठे रहना या रात को रसोई में झूठे बर्तन सिंक में छोड़ देना ये दोनों ही आदतें आपके घर में वास्तुदोष उत्पन्न करती है। इसी प्रकार कई लोगों की थाली में ही हाथ धोने और जूठी थाली को वहीं छोड़कर उठ जाने की आदत होती है। यह आदत वास्तु और ज्योतिष के विरुद्ध है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना होता है और उनके घरों में बरकत नहीं होती, आर्थिक तंगी बनी रहती है। कहीं भी जूठे बर्तन छोड़ना, टूटे बर्तनों का प्रयोग करना या बर्तनों को बिखरा के रखना, इस आदत से आपकी कुंडली में चंद्र और शनि ग्रह खराब होकर अशुभ फल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu shastra these some bad habits become for loss of health and wealth
vastu

पानी की बर्बादी है बुरी बात
यह बात खूब देखने में आती है कि कई लोगों के घरों में छत पर पानी की टंकियां या नल टपकते रहते हैं, फिर भी लोगों के कोई फर्क ही नहीं पड़ता। लेकिन ये लोग इनसे होने वाले नुकसान से अनजान होते हैं। यदि आपके घर में भी ऐसा होता है तो इससे जल की बर्बादी होती है जिसके कारण जल अपव्यय के साथ-साथ आपकी कुंडली में चंद्रमा अशुभ फल देगा। जिससे आपको मानसिक परेशानी बनी रहेगी और आपका धन भी फिजूल के खर्चों में पानी की तरह बहेगा।

विज्ञापन
according to vastu shastra these some bad habits become for loss of health and wealth
Vastu tips for plants

नकारात्मक ऊर्जा देंगे ऐसे पौधे
कई घरों में पौधे लगाए तो जाते हैं लेकिन उनका ध्यान नहीं रखा जाता, पौधे सूखते रहते हैं। वास्तु में सूखे पौधे अवसाद के प्रतीक माने गए हैं, ये तरक्की में बाधा बनते हैं। घर के आस-पास सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी वास्तु दोष के आधार पर अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता हावी होती है, जिससे घर में कलह और आपसी विवाद होते रहते हैं। घर में कांटेदार व दूध वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। यदि आपने अपने घर के आंगन में पौधे लगा रखे है तो उनकी उचित देखभाल करें। पौधों को नियमित रूप से सुबह शाम पानी देने से सूर्य, बुध और चंद्र संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed