फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं मनी प्लांट, तो इन नियमों का जरूर करें पालन, खुल जाएगी किस्मत

Sun, 04 Jul 2021 07:36 AM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for planting money plant in the house follow these rule luck and happiness will open up
money plant - फोटो : social media

घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह के इंतजाम करते हैं। किसी भी प्रकार के वास्तु दोष से बचने के लिए वे अपने घर के भीतर विशेष तरह के पेड़ पौधों को लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में एक विशेष पौधे का उल्लेख किया गया है, जो आपके घर की सुंदरता को तो बढ़ाता है। इसके अलावा घर की तरक्की में भी अहम भूमिका निभाता है। इस पौधे का नाम है मनी प्लांट। घर में मनी प्लांट को लगाने से कई तरह के वास्तु दोष मिटते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। अक्सर लोग इस पौधे को अपने घर में किसी भी स्थान पर रख देते हैं, जो कि गलत है। आपको बता दें कि वास्तु में मनी प्लांट को घर में लगाने के विशेष प्रकार के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का ठीक ढंग से पालन करके इस पौधे को घर में लगाते हैं, तो आपकी भी रूठी हुई किस्मत जाग सकती है। आइए जानते हैं इन नियमों को -

Vastu Tips for planting money plant in the house follow these rule luck and happiness will open up
money plant - फोटो : Social media

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को घर के आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। इसके चलते घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और आर्थिक गतिविधियों में काफी लाभ होता है। मान्यता है कि मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना काफी शुभ होता है। आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व दिशा भगवान श्री गणेश की दिशा है। इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से घर के सदस्यों का भाग्य सुधरता है और आर्थिक लाभ का अर्जन होता है। 

Vastu Tips for planting money plant in the house follow these rule luck and happiness will open up
money plant - फोटो : Social media

मनी प्लांट को घर के उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी नहीं रखना चाहिए। इसके चलते घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दिशा का प्रतिनिधित्व देवगुरु बृहस्पति करते हैं। शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के विरोधी हैं। इस कारण उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से कई अशुभ चीजें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for planting money plant in the house follow these rule luck and happiness will open up
money plant - फोटो : Social media

घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट को कभी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर के सदस्यों के भीतर मानसिक तनाव जन्म लेता है, जिसके चलते आपसी मतभेद होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मनी प्लांट की बेल जमीन को ना छूए। अगर ऐसा होता है तो ये काफी अशुभ संकेत है। इसके चलते आपको आर्थिक हानि और घर की सुख-समृद्धि में रुकावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Vastu Tips for planting money plant in the house follow these rule luck and happiness will open up
money plant - फोटो : Social media

आप मनी प्लांट को किसी रस्सी या डंडे के सहारे ऊपर की तरफ बांध भी सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी और भाग्य ऊर्जा में सकारात्मकता आएगी। मनी प्लांट को जल देते वक्त पानी में कुछ दूध के अंश को जरूर मिलाना चाहिए। इससे धन अर्जन की संभावना बढ़ जाती है। रविवार के दिन इस पौधे को जल नहीं देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed