फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लगाएं इस तरह पौधे, होता है शुभ

Sat, 18 Nov 2017 08:21 AM IST
दीप्ति जैन, आधुनिक वास्तु विशेषज्ञ
दीप्ति जैन, आधुनिक वास्तु विशेषज्ञ Updated Sat, 18 Nov 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
according to vastu shastra these plant in the house are auspicious

ईश्वर ने मानव को प्रकृति के रूप में सुंदर फूल व पेड़-पौधे भेंट स्वरूप दिए हैं। प्रकृति के ये अनमोल उपहार औषधि के रूप में तो हमें स्वास्‍थ्य लाभ देते ही हैं, धार्मिक दृष्टि से भी ये जीवन के लिए लाभकारी हैं। पेड़-पौधे व सुंदर फूल व्यक्ति के मन को शुद्ध कर जीवन में खुशहाली भी प्रदान करते हैं। फूलों को देखते ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। रंग-बिरंगे फूल व्यक्ति के मन को उत्साह से भर देते हैं। पौधों का संबंध केवल प्रकृति से ही नहीं वास्तु से भी होता है। घर का बगीचा यदि वास्तु अनुसार होगा, तो फूलों की महक के साथ-साथ घर खुशियों से भी महकेगा।



पढ़ें- पूजा घर में न करें ऐसी 5 गलतियां, होता है अशुभ

according to vastu shastra these plant in the house are auspicious
हर फूल की अपनी एक चमत्कारिक ऊर्जा शक्ति होती है। यह शक्ति व्यक्ति के नेत्रों द्वारा प्रवेश कर शरीर में मौजूद विभिन्न चक्रों को संतुलित करती है। मानव शरीर में सात चक्र होते हैं। इन चक्रों में अवरोध होने के कारण व्यक्ति के जीवन में दुःख व बीमारियां आती हैं। अगर व्यक्ति सूझबूझ से काम ले, तो इस तरह की समस्याओं से बच सकता है। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार, प्रकृति में ऐसे बहुत से उपाय हैं, जो जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आजकल बढ़ते- प्रदूषण के कारण लोगों ने घर में जगह होने पर बगीचा या छत पर बगीचा बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा करने से पर्यावरण संतुलन तो होता ही है, आपको ताजी हवा व भरपूर ऑक्सीजन भी मिलती है। 
according to vastu shastra these plant in the house are auspicious

आधुनिक वास्तु विज्ञान के अनुसार, फूल व पौधों को बगीचे में उचित स्थान देने से चमत्कारिक लाभ मिलता है। लाल रंग के फूल जीवन में उत्साह व उमंग लाते हैं। इस रंग के फूल वाले पौधों को बगीचे के दक्षिण क्षेत्र में लगाना लाभकारी होता है। दक्षिण दिशा में लगा हुए लाल फूल हमें प्रसिद्धि व यश प्रदान करते हैं। लाल गुलाब व गुड़हल बगीचे के दक्षिण में लगाना शुभ फल देता है। इससे दांपत्य जीवन में भी मधुरता आती है व घर खुशियों से भरा रहता है। 

पढ़ें- घर की इस दिशा में रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगा धन लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu shastra these plant in the house are auspicious
आज के समय में बच्चे बहुत ही पीड़ा से गुजर रहे हैं। बढ़ती प्रतिद्वंदिता ने बच्चों का बचपन छीन लिया है। बगीचे के पश्चिम में लगे चांदनी, मोगरा, चमेली जैसे फूल उन्हें शांति और स्थिरता प्रदान करते हैं। इस रंग के फूल के पौधे घर के बगीचे की पश्चिम दिशा में लगाने से बच्चे अपना लक्ष्य सहज ही प्राप्त करते हैं। बगीचे के पश्चिम क्षेत्र में सफेद फूल परिवार के बच्चों को रचनात्मक शक्ति प्रदान करते हैं। यह उनके मन को शांत व संतुलित बनाते हैं। बगीचे के उत्तर क्षेत्र में नीले रंग के फूल के पौधे व्यवसाय व जीविका को उच्चता प्रदान करते हैं। नीला रंग व्यक्ति के जीवन में स्थिरता व स्वच्छता लाता है। नीलकमल, पटसन, असोनिया आदि के लगाने से व्यक्ति को व्यावसायिक प्रगति मिलती है, जीवन में आ रही सभी बाधाएं कम हो  जाती हैं।
विज्ञापन
according to vastu shastra these plant in the house are auspicious
बगीचे की पूर्व दिशा में हरे रंग के पौधे लगाएं। पूर्व दिशा में हरियाली व्यक्ति को स्वस्थ व परिवार में एकता लाती है। पुदीने का पौधा, खसखस का पौधा, फर्न बगीचे के पूर्व में लगाने से जीवन स्वस्थ और सुंदर बनता है। किंतु आज के समय में जगह के अभाव में बगीचे का होना एक सपना ही रह गया है। इसलिए आधुनिक वास्तु विज्ञान के अनुसार, आप फूलों के चित्र व पेंटिंग लगाकर भी लाभ्‍ा प्राप्त कर सकते हैं। उचित फूलों का चित्र, उचित दिशा में लगाने से भी चमत्कारिक लाभ मिलता है।

खुला पन्ना, अमर उजाला से साभार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed