फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu tips: यदि आप करते हैं अपने घर में ये गलतियां तो हमेशा बनी रहती है पैसों की तंगी

Sun, 18 Apr 2021 06:31 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 18 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
according to vastu because of these mistakes we have to loss money
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु शास्त्र में निर्माण से लेकर घर में प्रत्येक सामान के लिए सही दिशा और स्थान बताया गया है इसी के साथ आपकी दिनचर्या में कार्य करने के तरीकों को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। जाने अंजाने हम कई काम ऐसे करते हैं जिनके कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी अचानक जीवन धन और अन्य परेशानियां आने लगती हैं। इन परेशानियों का कारण कुछ कार्यों को करते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में न रखना भी हो सकता है। वास्तु की कुछ बातें ध्यान में न रखने से आपको धन संबंधी मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही आपके पारिवारिक संबंधों में भी दरार आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे गलतियां।

according to vastu because of these mistakes we have to loss money
broom vastu tips
झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू लगाने से कूड़े के साथ घर की नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर हो जाती है लेकिन झाड़ू लगाने से लेकर उसके रख रखाव का भी विशेष ध्यान रखें। झाड़ू कभी भी सूर्यास्त के बाद न लगाएं। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जहां आने वाले लोगों की नजर या पैर लगें। यदि आप झाड़ू को सही तरीके से नहीं रखते हैं तो यह आपके घर में पैसों की तंगी का कारण हो सकता है।

 

according to vastu because of these mistakes we have to loss money
तिजोरी
धन की अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा में खुलना

वास्तु के अनुसार धन रखने की अलमारी या तिजोरी का दरवाजा कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए। यदि आपके घर या कार्यस्थल की तिजोरी या धन रखने की अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर खुलता है तो आपके पास सदैव धन की तंगी बनी रहती है। हां तिजोरी या धन रखने की अलमारी को दक्षिण दिशा इस प्रकार से रख सकते हैं कि खोलते वक्त उसका मुख उत्तर की तरफ रहे। उत्तर को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा में तिजोरी का दरवाजा खुलने से हमेशा धन की बरकत बनी रहती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu because of these mistakes we have to loss money
door - फोटो : file photo
घर के मुख्य द्वार पर गंदगी होना

घर का मुख्य द्वार से न केवल लोगों का आना-जाना होता है बल्कि मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि मुख्य द्वार की देहरी कहीं से भी टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए। यदि मुख्य द्वार पर गंदगी हो या फिर कूड़ेदान रखा जाता है तो उसे तुरंत हटा दें अन्यथा धन की किल्लत बनी रहती है। सुबह उठने के बाद हमें सबसे पहले का घर का मुख्य द्वार कुछ देर के लिए खोल देना चाहिए और मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाकर पानी डालकर सफाई करनी चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा से सुख समृद्धि आती है।

विज्ञापन
according to vastu because of these mistakes we have to loss money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नल टपकना

कभी कभार हमारे घर में नल से पानी टपकने लगता है लेकिन हम किसी न किसी वजह से इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन इसके कारण आपको धन की तंगी उठानी पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि जिस तरह से फालतू जल बहता है उसी तरह से आपके घर से धन बाहर जाता है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed