{"_id":"6076e8fa8ebc3e59281ad743","slug":"vastu-for-positive-energy-shade-of-these-trees-gives-us-positive-energy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu tips: इन पेड़ों की छाया में बैठने से सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं आप, होते हैं कई फायदे","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu tips: इन पेड़ों की छाया में बैठने से सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं आप, होते हैं कई फायदे
वास्तुशास्त्र में विशेषतौर पर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाता है। वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक होती है। घर में, आसपास और स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण हो जाते हैं और व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की एवं सफलता प्राप्त करता है। किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा होना बहुत आवश्यक होता है लेकिन अब प्रश्न यह है कि सकारात्मक ऊर्जा कहां से प्राप्त की जा सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में पेड़ पौधों का बहुत योगदान रहता है। कुछ ऐसे पेड़ बताए गए हैं जिनकी छाया में बैठने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। जानते हैं कि कौन से हैं वे पेड़।
2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
केले का वृक्ष
केले के पेड़ को देव वृक्ष कहा गया है। बृहस्पतिदेव को प्रसन्न करने हेतु केले के पेड़ की पूजा करने का विधान है।केले के पेड़ की छांव में बैठने से सकारात्मक ऊर्जा तो प्राप्त होती ही है साथ ही इस पेड़ की छांव में बैठना छात्रों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि केले के पेड़ की छांव में यदि विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं तो उन्हें अपना पाठ जल्दी याद हो जाता है। लोग केले का पेड़ घरों में भी लगाते हैं लेकिन इस पेड़ को घर के अंदर लगाने कि बजाय द्वार पर लगाना चाहिए।
3 of 4
नीम का पेड़
- फोटो : Pixabay
नीम का पेड़
नीम का पेड़ औषधीय गुणों से तो भरपूर होता ही है साथ ही इसपर मां दुर्गा का वास भी माना जाता है। यदि आप इस पेड़ की जड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करते हैं तो आपको मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। नीम की छाया में बैठने से सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। घर में नीम का पेड़ लगा होने से नजर दोष से भी बचाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आंवला का पेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आंवले के औषधीय गुणों से तो सभी परिचित हैं यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही आंवले के वृक्ष का धार्मिक महत्व भी बताया गया है।पौराणिक मान्यता के अनुसार आंवले के पेड़ पर स्वयं भगवान श्रीहरि का वास होता है। इस पेड़ की छाया में बैठने से आपको सकारात्मक ऊर्जा तो प्राप्त होती ही है साथ ही इस वृक्ष के पूजन से आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।