Gudhal ke Phool ke Upay: जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकता है गुड़हल का फूल, जानिए इसके चमत्कारी उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो घर की पूर्व दिशा में लाल गुड़हल का पेड़ लगाना अत्यंत फलदाई साबित हो सकता है। इससे आपका सूर्य मजबूत होने लगेगा। इसके अलावा गुड़हल का पेड़ घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है।
जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है, उसका विवाह देर से होता है। सिर्फ यही नहीं, मंगल दोष के कारण जातक के साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है और शादी के बाद अपने पार्टनर से मनमुटाव बना रहता है। ऐसे में मंगल ग्रह दोष निवारण के लिए व्यक्ति को अपने घर में लाल गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
यदि आपकी किसी व्यक्ति से शत्रुता हो गई है, तो उसका प्रभाव कम करने के लिए आप उस व्यक्ति को लाल गुड़हल का फूल उपहार स्वरूप दे सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा।
जीवन में आर्थिक संकट से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन बजरंगबली को और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलहड़ का फूल अर्पित करें। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को आप सामान चोरी होने या किसी कीमती वस्तु के खो जाने पर भी कर सकते हैं।