फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: रात में भूल कर भी न करें ये काम, नाराज हो जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी

Mon, 18 Apr 2022 05:56 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Apr 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Astro Tips Do not do this work at night otherwise goddess Lakshmi gets angry
रात में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

Astrology: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसे में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर कोई प्रयास करता रहता है। धर्म शास्त्रों में भी माना गया है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके व्यक्ति अपने जीवन की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। कहा जाता है माता लक्ष्मी की कृपा से जातक को जीवन धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती। लेकिन कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें करने से सुख-सौभाग्य की स्वामिनी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसे घरों में वास नहीं करतीं। वहीं कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए। वरना लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं कौन से वो काम हैं, जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए... 

Astro Tips Do not do this work at night otherwise goddess Lakshmi gets angry
रात में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
रात में ना लगाएं झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है मां लक्ष्मी का वास भी सदा उसी घर में होता है। लेकिन रात के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कूड़ा कचरा बाहर डालें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है और इससे उस घर में सुख-समृद्धि की कमी हो जाती है।

Astro Tips Do not do this work at night otherwise goddess Lakshmi gets angry
रात में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
दही न खाएं

मां लक्ष्मी को सफेद खाने की चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात के समय दूध को छोड़कर किसी भी सफेद चीज के सेवन से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में दही का सेवन भी रात्रि में ठीक नहीं माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips Do not do this work at night otherwise goddess Lakshmi gets angry
रात में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
खट्टी चीजों का दान

सूरज ढलने के बाद खट्टी चीजें, दूध, नमक और हल्दी आदि का दान करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शाम के समय ऐसी चीजों का दान करने से बचें। 

विज्ञापन
Astro Tips Do not do this work at night otherwise goddess Lakshmi gets angry
रात में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
इन चीजों का प्रयोग न करें 

शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर देवी-देवताओं को जगाने के लिए जिन खाद्य सामग्रियों का इस्तेमाल होता है उसमें मूली भी शामिल होती है। ऐसे में रात के समय मूली का सेवन शास्त्रों के अनुसार निषिद्ध माना गया है। साथ ही रात के समय सत्तू और चावल भी नहीं खानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed