Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट, रिश्ते में आएगी मजबूती
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और लाल रंग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर की राशि मेष है तो वैलेंटाइन डे के दिन लाल रंग के उपहार या कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को लाल रंग के गुलाब भी दे सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और वृषभ राशि का शुभ रंग सफेद माना गया है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर की राशि वृषभ है तो वैलेंटाइन डे पर सफेद या हल्के क्रीम रंग के कपड़े या गिफ्ट दे सकते हैं।
Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। जीवन में प्यार के लिए वैलेंटाइन डे पर हरा रंग या उससे मिलते जुलते रंग के उपहार अपने पार्टनर को दें। इस रंग से संबंधित खूबसूरत कार्ड भी आप दे सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और इस राशि का शुभ रंग सफेद है। ऐसे में उन्हें लाल रंग पर सफेद धारियों वाला गुलाब देना बेस्ट रहेगा। साथ ही मोती की माला या परफ्यूम भी दे सकते हैं।
मनचाहा प्यार पाने के लिए वैलेंटाइन वीक में करें ये उपाय