फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आषाढ़ मास का शनिवार, इन उपायों को करने से मिलेगी शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या के कोप से मुक्ति

Sat, 03 Jul 2021 07:21 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 03 Jul 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
To get rid of the bad effects of Shani Sadesati and Dhaiya do these measures on Saturday
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव व उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिन्दू पंचांग में हर माह एक अलग विशेषता बताई गई है हर माह का अपना एक अलग महत्व होता है। प्रत्येक माह का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से माना गया है। इस समय 25 जून से आषाढ़ मास प्रारंभ हो गया है। यह माह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी के पश्चात भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी माह के पश्चात भगवान शिव का माह श्रावण मास आरंभ होता है। आषाढ़ मास को पूजा-पाठ की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय भक्त भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा आराधना करते हैं। माना जाता है कि आषाढ़ माह में शनिदेव को भी प्रसन्न करने के लिए यदि कुछ उपाय किए जाए तो वे बहुत फलदायी होते है। आज आषाढ़ माह का शनिवार है और कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव चल रहा है। ऐसे में यदि पूरे विधि-विधान के साथ शनि देव की पूजा-आराधना और उपाय करते हैं तो आपको उनके कोप से मुक्ति प्राप्त होती है साथ ही शनिदेव आपको ऊपर अपनी कृपा दृष्टि भी करते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों पर है साढ़ेसाती और ढैय्या और क्या उपाय करना रहेगा फायदेमंद।

To get rid of the bad effects of Shani Sadesati and Dhaiya do these measures on Saturday
shani dev

शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या
वर्तमान समय में शनि देव अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो वहीं मिथुन और तुला राशि के जातको पर शनि की ढैय्या चल रही है। कुंडली मे शनि की बैठकी व स्थिति से निर्धारित होता है कि साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव जातक पर कैसा रहेगा। जिन लोगों की कुंडली में शनि साढ़ेसाती अशुफ फल प्रदान कर रही हैं उन्हें इस समय शनिदेव की निष्ठा के साथ पूजा आराधना करनी चाहिए। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि तक पहुंचने में पूरे ढाई साल का समय लेता है। 

To get rid of the bad effects of Shani Sadesati and Dhaiya do these measures on Saturday
shani dev

शनि के अशुभ प्रभाव
शनि को कर्म फलदाता माना गया है। ये जातक को उसके कर्मों के अनुरुप फल प्रदान करते हैं। अशुभ शनि का सबसे अधिक प्रभाव में जातक को कार्यक्षेत्र, नौकरी, व्यवसाय, आदि पर पड़ता है। इसके अलावा परिवार, आर्थिक स्थिति, सेहत हर तरह से जातक को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है के लोग शनि देव को प्रसन्न रखना चाहते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भी सुखी जीवन के लिए शनि की शांति अत्यंत आवश्यक मानी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
To get rid of the bad effects of Shani Sadesati and Dhaiya do these measures on Saturday
shani dev

 शनि को शांत करने के उपाय
कल आषाढ़ माह का पहला शनिवार है, ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने व अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिमंदिर में जाकर शनिदेव के दर्शन करने चाहिए व सरसों के तेल से उनका अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शनिदेव को काले तिल भी अर्पित करें।

 

विज्ञापन
To get rid of the bad effects of Shani Sadesati and Dhaiya do these measures on Saturday
Shani Dev

शनि को शांत करने के लिए करें ये दान
शनि को अनुकूल बनाने के लिए छाया दान विशेष फलदायी माना जाता है। शनिवार के दिन एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक सिक्का डालें और तेल में अपने चेहरे का प्रतिबिंब देखकर उस तेल को किसी को दान कर दें। इसके अलावा शनि को शांत करने के लिए मंदिर में काले छाते का दान करना भी अच्छा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed