फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्य द्वार पर इन को चीजें लगाने से आती है शुभता और दूर होती हैं आर्थिक समस्याएं

Tue, 06 Oct 2020 06:38 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 06 Oct 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
tips for positive energy Putting swastika and shubh labh sign on the main gate relieves the economic problem
मुख्य द्वार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर का मुख्य द्वार ही ऊर्जा के आगमन का स्थान होता है। नकारात्मक और सकारात्मक दो तरह की ऊर्जाएं होती हैं। घर में सकारात्मक वातावरण और खुशहाली के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार आवश्यक होता है। इसलिए मुख्य द्वार को लेकर कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सनातन धर्म और ज्योतिष में कुछ चिह्नों को बहुत शुभ माना जाता है। इनको घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे घर में शुभता आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। जानते हैं।

tips for positive energy Putting swastika and shubh labh sign on the main gate relieves the economic problem
मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

गणेश जी की प्रतिमा को मुख्य द्वार पर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि गणेश जी स्वयं ही शुभता के देवता हैं और सभी कार्यों में आने वाले विघ्नों को दूर करते हैं। मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि प्रतिमा की पीठ के दर्शन नहीं होने चाहिए क्योंकि मान्यता है कि गणेश जी की पीठ की ओर दरिद्रता निवास करती है। आप चाहे तो गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह से भी लगा सकते हैं कि दोनों की पीठ एक-दूसरे की ओर रहे।

tips for positive energy Putting swastika and shubh labh sign on the main gate relieves the economic problem
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वास्तिक के चिह्न को बहुत शुभ माना गया है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाना चाहिए। लेकिन स्वास्तिक बनाते समय ध्यान रखें की स्वास्तिक सुंदर तरह से और सही बनी हुई हो। आप चाहें तो धातु का स्वास्तिक भी लाकर लगा सकते हैं। इससे आपके रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for positive energy Putting swastika and shubh labh sign on the main gate relieves the economic problem
मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लिखें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

शुभ-लाभ के तो नाम ही शुभता होती है। गणेश जी के साथ शुभ-लाभ विराजते हैं। मुख्य  द्वार के दोनों ओर रोली से स्वास्तिक के चिह्न बनाने चाहिए। इन चिह्नों को द्वार पर बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और शुभता बनी रहती है। कार्य बनने लगते हैं।
 

विज्ञापन
tips for positive energy Putting swastika and shubh labh sign on the main gate relieves the economic problem
मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की तोरण लगाना चाहिए। अशोक के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। जब पत्ते सूखने लगे तो उन्हें हटाकर दूसरी तोरण लगानी चाहिए। अशोक के पत्तों की तोरण मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed