कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव अपने चरम पर है। एक तरफ जहां उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं जो सैन्य ताकत के बल पर सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध के संकट की अटकलें तेज हो गई हैं। अब भारत के एक ज्योतिषी ने ग्रहों की गणना के आधार पर इस संबंध में बड़ा दावा किया है। आगे की स्लाइड में जानें पूरा माजरा...
2 of 9
Kim Jong-un
- फोटो : Getty Images
अमेरिकी ज्योतिषी विलगैस की 13 मई से अक्टूबर तक पांच महीने के बीच में तृतीय विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया खौफ खा रही है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ऊन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनाव की खबरों और इस भविष्यवाणी को जोड़ते हुए यह मुद्दा आम लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
3 of 9
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : REUTERS
इस बीच बलिया के एक ज्योतिषी थम्हनपुरा निवासी पं. अभय प्रकाश द्विवेदी ने इस भविष्यवाणी पर फेसबुक में अपना विश्लेषण पोस्ट करते हुए विलगैस को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि इस पांच के महीने के दौरान कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती है।
4 of 9
किम जोंग-उन
- फोटो : the union
ज्योतिष पंडित द्विवेदी के अनुसार, मई माह में पश्चिमी देशों में कुछ उपद्रवकारी घटनाएं होंगी जिससे अमेरिका में राजनीतिक विरोध के स्वर गूंजेंगे। जून महीने में स्थिति कुछ अलग होगी।
5 of 9
ट्रंप का किम से मिलने का सपना टूटा
- फोटो : Reuters
वहीं 24 जून को शनिवार की अमावस्या है और इस समय मिथुन राशि पर मंगल, सूर्य, चंद्र और बुध चार ग्रह इकट्ठे होकर दैवीय आपदा और मानवीय विफलता दोनों के योग बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी घटनाएं और छिटपुट युद्ध से जन-धन की हानि के योग बन रहे हैं।