जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड...
टैरो राशिफल 28 जनवरी : टैरो कार्ड से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अचानक उत्पन्न परिस्थितियों के चलते मनोबल में कुछ कमी महसूस होगी, लेकिन यह सिर्फ कर्मिक चरण भर है। अपने प्रियजनों से संवाद करने में किसी तरह का संकोच न करें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
वृषभ
आप खुद को मुकाबले की स्थिति में फंसा पाएंगे। इससे बाहर निकलने का मार्ग पाने के लिए धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन-मनन करें। खुद पर यकीन बनाए रखें।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8
मिथुन
आज यात्रा के योग हैं। आज घर या कार्यालय को स्थानांतरित कर सकते हैं। अपने लोगों के साथ संघर्ष पीड़ादायी होता है, लेकिन कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत में संदेश दिया है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
कर्क
जीवन में आपको जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसके लिए आभारी रहें, जो कुछ आपके पास नहीं है उसके लिए नाहक अफसोस न करें। नई भागीदारी के लिए शुभ समय है। आज का दिन खुशियों से भरा है, खासकर महिलाओं के लिए। नारीत्व का सम्मान करें।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3