{"_id":"5fb4d9ba8ebc3e679f0ba3d0","slug":"take-turmeric-remedies-to-get-rid-of-troubles-and-planetary-defects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए हल्दी के चमत्कारी उपाय, आपके जीवन की परेशानियां होंगी दूर","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जानिए हल्दी के चमत्कारी उपाय, आपके जीवन की परेशानियां होंगी दूर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हल्दी के ज्योतिष उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हल्दी भारतीय रसोई में मिलने वाले मुख्य मसालों में से एक है। हल्दी से ही खाने को एक अलग रंगत मिलती है। हल्दी का रसोई में तो उपयोग होता ही है, इसका आयुर्वेदिक और धार्मिक महत्व भी माना गया है। हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए मांगलिक कार्यों में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हल्दी भगवान विष्णु को प्रिय है। उनकी पूजा में विशेषतौर पर हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय करके आप ग्रहों संबंधित परेशानियों के साथ धन संबंधित समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपका गुरु ग्रह कमजोर होने के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो प्रतिदिन पूजा के पश्चात हल्दी का तिलक हाथ की कलाई या गले पर लगाना चाहिए। गले पर हल्दी का तिलक लगाने से वाणी में मजबूती आती है और गुरु भी अनुकूल होता है। हर गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा में हल्दी का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपका बृहस्पति मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रत्येक गुरुवार को पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पूरे घर में उसका छिड़काव करना चाहिए। इससे विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपको किसी जरुरी और शुभ कार्य के लिए बाहर जाना है तो पूजा करके अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर जाएं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपका कार्य पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
turmeric
प्रतिदिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इससे आपको मानसिक परेशानियों से निजात मिलती है और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। हल्दी के पानी से स्नान करने पर विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।