फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2021: सूर्य के कर्क राशि में आने से इन 5 राशिवालों को करियर में मिलेगी कामयाबी

Sat, 10 Jul 2021 07:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 10 Jul 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2021 sun in cancer these four zodiac signs to get benefits
सूर्य ग्रह का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2021 को है। सूर्य ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्राति कहते हैं। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ये संक्रांति बेहद खास मानी जाती है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में सूर्य देव 17 अगस्त 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क संक्रांति से ही दक्षिणायन की शुरूआत होती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य देव जगत की आत्मा हैं। वे सभी ग्रहों के राजा हैं। इन्हें सिंह राशि स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। सूर्य के कर्क राशि में गोचर से इन चार राशियों को फायदा होगा। ये राशियां इस प्रकार हैं-  



Surya Gochar 2021 sun in cancer these four zodiac signs to get benefits
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि

सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सूर्य गोचर काल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

Surya Gochar 2021 sun in cancer these four zodiac signs to get benefits
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि

सूर्य का गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। इस अवधि में लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा का भी अवसर मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। यदि आप विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हों तो आवेदन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2021 sun in cancer these four zodiac signs to get benefits
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि
यह गोचर आपको प्रभावी और प्रतापी बनाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नाम और तरक्की हासिल करने के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
Surya Gochar 2021 sun in cancer these four zodiac signs to get benefits
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह का नए सरकारी टेंडर का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी अवसर अनुकूल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed