फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन राशियों पर चल रही है साढ़ेसाती, शनि को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Fri, 07 May 2021 07:45 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 07 May 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Shani sadesati on dhanu makar and kumbh rashi  take these measures to get rid of Shani dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करता है उसी प्रकार शनि ग्रह भी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि मार्गी भी होते हैं और वक्री (ग्रह की उल्टी चाल) भी होते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसी कारण इन्हे शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि की धीमी गति के कारण ही साढ़ेसाती या ढैय्या लगती है। शनि को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। ये जिस राशि में विराजमान होते हैं उसपर तो इनका प्रभाव पड़ता ही है साथ ही में ये अन्य राशियों को भी प्रभावित करते हैं। यदि शनिदेव अशुभ स्थिति में होते हैं तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में इन राशियों के लोगों के शनि के प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए। जानते हैं कि किन राशियों पर है साढ़ेसाती और क्या हैं शनि की अशुभता से बचने के उपाय।

Shani sadesati on dhanu makar and kumbh rashi  take these measures to get rid of Shani dosha
shani dev

शनि एक ही राशि में लगभग ढाई वर्ष तक विराजते हैं इस तरह से 12 राशियों का एक चक्र पूर्ण करने में पूरे तीस वर्ष लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस समय तीन राशियों धनु, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस समय शनि मकर में विराजमान हैं जो 29 अप्रैल 2022 को स्वयं के स्वामित्व की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस समय कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है तो वहीं मकर पर साढ़ेसाती का मध्य चरण चल रहा है और धनु राशि पर साढ़ेसाती की अंतिम चरण चल रहा है। इन राशियों के जातकों शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

Shani sadesati on dhanu makar and kumbh rashi  take these measures to get rid of Shani dosha
शनि की कृपा के लिए पीपल पेड़ में जल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनिदोष से मुक्ति के उपाय

शनि के प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को संध्याकाल में किसी पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल दीपक जलाना चाहिए साथ ही उसमें कुछ साबुत उड़द और काले तिल भी डाल दें। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। माना जाता है कि इससे शनि के कुप्रभावों से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani sadesati on dhanu makar and kumbh rashi  take these measures to get rid of Shani dosha
shani, hanuman
हनुमान चालीसा का पाठ

शनिदेव की अशुभ दृष्टि से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा बहुत लाभकारी मानी गई है। पौराणिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि के कोप से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
Shani sadesati on dhanu makar and kumbh rashi  take these measures to get rid of Shani dosha
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
शनि के प्रभाव से बचने के लिए शिव जी की पूजा

शिव जी शनिदेव की गुरू हैं इसलिए शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए शिव जी की पूजा भी शुभफलदायी रहती है। शिव जी की पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed