फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई माह में बुध और शुक्र के बाद कई और ग्रह भी कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव

Fri, 07 May 2021 07:16 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 07 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
planetary transits may 2021 After Mercury and Venus these planets change the zodiac in May Know which zodiac sign are being effected
ग्रह नक्षत्र

नवग्रहों में से राहु और केतु के अलावा सभी ग्रहों कि किसी न किसी राशि का प्रतिनिधित्व प्राप्त होता है। ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। ये सभी ग्रह मार्गी और वक्री होते हैं। केवल सूर्य को छोड़कर सभी ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन करने से राशि के अनुसार जातकों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और वक्री होने पर प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव होता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। इस माह में 1 मई को बुध ने राशि परिवर्तन किया है तो वहीं चार मई को शुक्र ग्रह का वृष राशि में गोचर हुआ है। इसके अलावा इस माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिनका प्रभाव मुख्य रूप से कुछ राशियों पर होगा। जानते हैं कि किस ग्रह का किस राशि में परिवर्तन होगा और किन राशियों पर पड़ेगा इनका प्रभाव।

planetary transits may 2021 After Mercury and Venus these planets change the zodiac in May Know which zodiac sign are being effected
planet
मई माह में किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

14 मई को सूर्य का वृष राशि में प्रवेश होगा यह तिथि वृषभ संक्रांति कहलाएगी। इस समय शनि मकर में विराजमान हैं ये 23 मई 2021 से वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 23 दिनों के अंतराल पर परिवर्तन करते हैं। इस तरह से शुक्र ने 4 मई को वृष में प्रवेश किया था जो 28 मई को वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के परिवर्तन का कुछ राशियों पर अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। जानते हैं कौन सी हैं वे राशि।

planetary transits may 2021 After Mercury and Venus these planets change the zodiac in May Know which zodiac sign are being effected
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष राशि पर प्रभाव

मई माह में होने वाले ग्रह परिवर्तन का वृष राशि वालों पर व्यापक और शुभ प्रभाव पड़ेगा। ग्रहों के परिवर्तन से वृष राशि के लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्यों को सराहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
planetary transits may 2021 After Mercury and Venus these planets change the zodiac in May Know which zodiac sign are being effected
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि पर ग्रहों का प्रभाव

ग्रहों के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों के लिए यह माह बेहद सुखमय रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है, व्यापार और मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

विज्ञापन
planetary transits may 2021 After Mercury and Venus these planets change the zodiac in May Know which zodiac sign are being effected
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि जातको पर प्रभाव

ग्रहों का परिवर्तन होने के कारण कन्या राशि वालों के लिए भी यह माह शुभफलदायक रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी साथ ही मान-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed