फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लोगों पर शनि रहते हैं मेहरबान, नहीं होता साढ़ेसाती का प्रभाव, तीन राशियों पर विशेष कृपा

Sun, 16 Aug 2020 11:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
shani sade sati these type of person have not bad impact
shanidev

जुबान पर शनि का नाम आते ही लोग डर से घबराने लगते हैं। उनके मन में तरह तरह के विचार पैदा होने लगते हैं कि कहीं उन पर तो शनि की छाया तो नहीं पड़ रही है। माना जाता है कि जिस किसी पर भी शनि की अशुभ छाया पड़ जाती है उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनिदेव जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं उसके सारे काम बिगड़ने लगते है। आर्थिक परेशानियां और बीमारियां घेरने लगती हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि को दण्डाधिकारी और कर्मफल दाता माना गया है। शनिदेव न्याय के देवता हैं यानि अच्छा कर्म करने पर शुभ फल और बुरा कर्म करने पर दण्ड भी देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि शनि देव कुछ ऐसे लोगों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उन पर कभी उनकी बुरी छाया और साढ़ेसाती का का प्रभाव नहीं रहता है।

shani sade sati these type of person have not bad impact
shani dev

मेहनत कर जीवन यापन करने वाले लोगों पर
शनि न्यायाप्रिय और काम के अनुसार फल देने वाले देवता हैं। सभी ग्रहों में शनि देव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह लगभग ढाई सालों में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में शनि के राशि बदलने पर सभी 12 राशियों में से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाती है। शनि की साढ़ेसाती लगने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां और कष्ट भोगने पड़ते हैं। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव उन लोगों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं जो मेहनती होते हैं। मेहनत करने वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती लगने के बावजूद भी शनि उन्हें ज्यादा कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।

shani sade sati these type of person have not bad impact
shani dev

सफाई रखने वाले जातकों पर
शनि देव ऐसे जातकों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं जो हमेशा अपने नाखून को साफ-सुथरा रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार जो लोग हमेशा अपने नाखूनों को दांतों से चबाते रहते हैं उन पर शनि की अशुभ छाया हमेशा रहती हैं। इसलिए शनिदोष से बचने के लिए हमेशा अपने नाखूनों को साफ करते रहना चाहिए और कभी भी उसे चबाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati these type of person have not bad impact
shani dev

न्यायप्रिय लोगों पर
ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। यानी जो लोग हमेशा सच और न्याय का साथ देते हैं उन पर हमेशा शनि की कृपा बनी रहती हैं। जो लोग गरीबों और असहायों की हमेशा मदद करते रहते हैं उन पर कभी भी शनि की अशुभ छाया नहीं पड़ती है। 

विज्ञापन
shani sade sati these type of person have not bad impact
राशि

तीन राशियों पर विशेष कृपा
तुला राशि
राशिक्रम में तुला राशि सातवें क्रम की राशि है। तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव है। इस राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। वहीं इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed