फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Rashifal September 2021: इस महीने इन 4 राशिवालों का आर्थिक जीवन होगा खुशहाल

Thu, 02 Sep 2021 07:21 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 02 Sep 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
September Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
सितंबर मासिक राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

Masik Rashifal September 2021: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी मासिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे मासिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह महीना आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस महीने आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। मासिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सितंबर का महीना 4 राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। मेष, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इस महीने कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है, इस कारण इन्हें आर्थिक, पारिवारिक, करियर, वैवाहिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। अब चलिए विस्तार से पढ़ते हैं सितंबर माह की चार भाग्यशाली राशियों का भविष्यफल।

September Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
मेष मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष

मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर माह की शुरूआत शुभता लिए होगी। इस दौरान आपको करिअर और कारोबार दोनों में काफी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद की प्राप्ति होगी। यदि भूमि-भवन का कोई विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में जाएगा। आपके विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। हालांकि सुख-सुविधाओं पर जेब से अधिक खर्च हो सकता है। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यह समय करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत शुभ है। मेष राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। माह के दूसरे सप्ताह से लेकर माह के अंत तक खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकताहै। दांपत्य जीवन में हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों भी प्रगाढ़ता आयेगी। यदि आप प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने का ख्वाब बुने हुए हैं तो आपका यह सपना इस माह पूरा हो सकता है। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे।

 

September Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
कर्क मासिक राशिफल

कर्क मासिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को सितंबर के महीने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस महीने आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने के योग बनेंगे। यदि आप चाहें तो इस माह अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ को मिलाकर अपने कार्य की सिद्धि आसानी से कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। माह के मध्य में आपके पद और वेतन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। इस दौरान मिलने वाली बड़ी जिम्मेदारी से भागने की बजाय उसे बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा भविष्य में आपको हाथ आए अवसर के निकल जाने का पछतावा हो सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय काफी शुभ और लाभप्रद साबित होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। हालांकि जोखिम भरे काम से बचने की जरूरत बनी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे या फिर कंपटीशन की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह माह अत्यंत शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे और आपको उससे कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में निखार आएगा। पति-पत्नी और बच्चों के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। माह के अंत में अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
September Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
कन्या मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या मासिक राशिफल

माह के प्रारंभ में जहां आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, वहीं दूसरे सप्ताह में आपकी अपेक्षा के अनुरूप फलों की प्राप्ति नहीं होने पर मन अशांत रहेगा। इस दौरान सगे-संबंधियों और इष्ट मित्रों द्वारा समय पर साथ नहीं देने के कारण मन खिन्न रहेगा। साथ ही अनावश्यक चीजों पर अधिक धन खर्च के भी योग हैं। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय विक्रय की योजना को टाल देना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कॅरिअर और कारोबार के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो माह की शुरुआत में कुछ गलतफहमियां पनप सकती हैं। जिसे दूर करने में किसी महिला मित्र की भूमिका काफी अहम साबित हो सकती है। माह के मध्य में एक बार फिर आपके प्रेम संबंध पटरी पर आ जाएंगे और आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिता पाएंगे। इस दौरान दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की दृष्टि से सितंबर महीना आपको बहुत संभल कर चलने को कह रहा है। अपनी जीवनचर्या को सुधारें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे इस दौरान आपको वायरल संक्रमण से भी बचने की बहुत जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
September Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
वृश्चिक मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का महीना काफी लकी साबित होगा। माह के उत्तरार्ध को यदि छोड़ दें तो पूरा महीने आपका भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माह के प्रारंभ से ही विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विभिन्न स्रोतों से आमदनी होगी। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। पूर्व में किसी योजना में किए गये धन निवेश या फिर सट्टा शेयर आदि से लाभ होगा। किसी वरिष्ठ की मदद से वर्षों से टूटे संबंध एक बार फिर से जुड़ सकते हैं। किसी अभिन्न के साथ गलतफहमियां दूर होने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे। इस दौरान इष्ट मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माह के मध्य में परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा भी संभव है। यात्रा सुखद होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में भी मजबूती आयेगी। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed