फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Safed Pukhraj: धन में वृद्धि के साथ दिमाग भी तेज करता है सफेद पुखराज, जानिए कब और कैसे करें धारण

Mon, 19 Dec 2022 12:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 19 Dec 2022 12:01 PM IST
सार

Safed Pukhraj: रत्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग जिनके विवाह होने में दिक्कत आ रही हो, उन्हें सफेद पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। इससे शादी में आ रही बाधा जल्द दूर हो जाती है। 

विज्ञापन
Safed Pukhraj White Sapphire Gemstone Benefits for These Zodiac Signs safed pukhraj ke fayde in Hindi
धन में वृद्धि के साथ दिमाग भी तेज करता है सफेद पुखराज - फोटो : iStock

Safed Pukhraj Benefits in Hindi: रत्नों का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि परेशानियों से छुटकारा पाने लिए बहुत से लोग रत्न धारण करते हैं। रत्न शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी गई है। कहा जाता है कि इन रत्नों को धारण करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। आज हम बात करने जा रहे हैं सफेद पुखराज के बारे में, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज को धारण करने से सुख-संपत्ति, ज्ञान में वृद्धि के साथ ही संतान की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं सफेद पुखराज किसे धारण करना चाहिए और इससे क्या लाभ होते हैं…



ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण


सफेद पुखराज धारण करने के लाभ 
रत्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग जिनके विवाह होने में दिक्कत आ रही हो, उन्हें सफेद पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। इससे शादी में आ रही बाधा जल्द दूर हो जाती है। साथ ही सफेद पुखराज पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जो लोग फिल्म व टेलीविजन कलाकार, गायक, लेखक हैं वो लोग भी सफेद पुखराज पहन सकते हैं।

इस विधि से करें धारण
रत्न शास्त्र अनुसार सफेद पुखराज को सोने की धातु के साथ धारण करना अधिक लाभकारी होता है। सफेद पुखराज को शुक्र के नक्षत्र या शुक्रवार की सुबह धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले इसे दूध, गंगा जल से शुद्ध कर लें। साथ ही शुक्र देव के बीज मंत्र का 108 बार जाप करके धारण कर लें। 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023


इन राशि के लोगों के लिए शुभ होता है सफेद पुखराज  
वृष और तुला राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज शुभ माना जाता है। वृष और तुला के अलावा मेष, वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी सफेद पुखराज को धारण कर सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च के विराजमान हैं वो लोग भी पुखराज धारण कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed