फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए नया साल 2018 प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा

Sat, 30 Dec 2017 07:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 07:22 AM IST
विज्ञापन
yearly love horoscope 2018

साल 2017 को अलविदा कहने के लिए अभी कुछ दिन बाकी बचें और हम नए साल 2018 की तरफ बढ़ रहे हैं। नए साल में हर किसी को नई खुशियों का इंतजार और चाहत रहती है। नया साल 2018 की शुरुआत कन्या लग्न से हो रही है और चंद्रमा भाग्य स्थान में विराजमान है। ऐसे में नए साल में प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।



पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ

जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018

yearly love horoscope 2018

मेष राश‌ि: प्यार, इश्क और मोहब्बत के मामले में यह वर्ष आपके ल‌िए अनुकूल नहीं जान पड़ता है। ज‌िनका प्रेम संबंध पहले से चल रहा है वह भी अपने र‌िश्ते को लेकर उलझन की स्‍थ‌ित‌ि में रहेंगे। प्रेमी से कहासुनी भी हो सकती है। सलाह है क‌ि चीजों को गंभीरता से समझकर कोई भी कदम उठाएं। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उनका द‌िल जोरों से धड़केगा लेक‌िन अभी द‌िल को काबू में रखें तो बढ़‌िया रहेगा।

पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल

जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018

yearly love horoscope 2018
वृष राश‌ि

वृष राश‌िः इस राश‌ि के व्यक्त‌ि स्वभाव से ही रंगीले और रोमांट‌िक होते हैं ज‌िनके स‌ितारे इस साल और भी न‌िखारने का काम करेंगे। इस समय ज‌िनके प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहे हैं वह प्यार को एक मुकाम देने की योजना बना सकते हैं। मई और अगस्‍त का महीना प्यार के मामले में सुखद रहेगा। इन द‌िनों कुछ लोगों के द‌िल के तार क‌िसी से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018

yearly love horoscope 2018
म‌िथुन राश‌ि

म‌िथुन राश‌ि: इश्क, प्यार और मोहब्बत के मामले में यह वर्ष सुखद रहेगा। खासतौर पर अप्रैल मध्य से मई मध्य का समय आपके ल‌िए अध‌िक अनुकूल जान पड़ता है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि आप अपनी वाणी पर न‌ियंत्रण रखें और साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। ज‌िनके प्रेम संबंध पहले से चल रहे हैं उनके र‌िश्ते और भी मजबूत बनेंगे।

विज्ञापन

जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018

yearly love horoscope 2018
कर्क राशि

कर्क राश‌ि: इस वर्ष आप कुछ ज्यादा ही रोमांट‌िक रहेंगे। संभव है क‌ि द‌िल के हाथों बेबस होकर सामाज‌िक मर्यादा तोड़ते हुए प्यार में आगे बढ़ने की कोश‌िश करेंगे। कुछ लोगों को अपने उम्र से अध‌िक के व्यक्त‌ि की ओर लगाव हो सकता है। प्यार के मामले में आपके ल‌िए सलाह है क‌ि अगस्त के बाद कोई बड़ा फैसला लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed