फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Tue, 02 Jan 2018 02:07 PM IST
पंडित जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पंडित जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Updated Tue, 02 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Yearly horoscope 2018

नया साल हर बार अपने साथ कुछ नई उम्मीदें, कुछ नए सपने लेकर आता है। साल 2018 के पिटारे में आपके लिए क्या है खास? चंद्र राशि से जानिए अपने भ‌विष्य का हाल। 



पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान

मेष राश‌ि: अप्रैल और मई के माह में शुभ फल प्राप्त होंगे

Yearly horoscope 2018
मेष राश‌ि

साल 2017 की खट्ठी-मीठी बातों को पीछे छोड़ दें, तो यह वर्ष आपके लिए अभूतपूर्व कामयाबियों वाला रहेगा, क्योंकि वर्ष के आरंभ से ही राशि स्वामी मंगल और भाग्य भाव के स्वामी बृहस्पति कुंडली में एक साथ सप्तम भाव  में केंद्रगत हो रहे हैं। इस युति का असर आपके दांपत्य जीवन और कार्य-व्यापार पर सकारात्मक  होगा। वहीं शनिदेव का आपके भाग्य भाव में बैठकर लाभ और पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना भी आपके लिए शुभ रहेगा। यह योग व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध होगा, लेकिन पंचम भाव पर दृष्टि पड़ने के कारण विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

जहां तक बात करियर की है, तो व्यापार, पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग, शिक्षण एवं मेडिकल के क्षेत्र में अपनी किस्‍मत आजमाएं। शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए साल 2018 शुभ है। अगर आप विवाह योग्य हैं, तो शादी की बात चल सकती है या कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है। अप्रैल और मई के माह में शुभ ग्रह-गोचर का पूर्ण फल आपको मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप कई अप्रत्याशित सुखद समाचार आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे। इन सब योगों के फलस्वरूप आपकी सफलता का ग्राफ 70 प्रतिशत रहेगा। 

वृष राश‌ि: साल के शुरुआती महीनों में शनि का अशुभ प्रभाव रहेगा

Yearly horoscope 2018
वृष राश‌ि

यह साल आपको अधिक सतर्क और सजग रहने की सलाह दे रहा है। आने वाली चुनौतियों का सामना अगर आप सही तरीके से कर पाएं, तो कोई शक नहीं कि समय आपका साथ न दे। दरअसल, वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि पर शनिदेव की ढैय्या का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही शनि के साथ शुक्र और सूर्य का अष्टम भाव में युति है, जो आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बनाएगा तथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। इसलिए आपको इस वर्ष अर्थराइटिस, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल, न्यूरोलाॅजिकल और गुप्त रोगों से बचने की विशेष सलाह है। जीवनशैली को सही करें और सेहत पर ध्यान दें। ग्रह-गोचर की स्थिति को देखते हुए, आपको साल के आरंभिक दिनों में बहुत सावधानीपूर्वक निर्णय लेने और संयम रखने की जरूरत है। 

वैसे बृहस्पति और मंगल का शत्रु भाव में बैठकर शुभ भावों पर दृष्टि डालने से मानसिक अशांति कम रहेगी। इस वर्ष ऋण, रोग और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें वर्ष के आरंभ में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, किंतु कुछ दिनों बाद होने वाले ग्रह परिवर्तन से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। अक्तूबर से बृहस्पति का राशि परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति दिलाएगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर साल 2018 में आपके लिए कामयाबी का औसत 60 प्रतिशत रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: यह साल पद और गरिमा में बढ़ोत्तरी होगी

Yearly horoscope 2018
म‌िथुन राश‌ि

यह साल इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष आरंभ का ग्रह-गोचर कई सुखद उपलब्धियां दिलाते हुए कार्यक्षमता, पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रेम-संबंधों के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे, अपितु प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर पारिवारिक स्तर पर यह साल शुभ रहने वाला है।  व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।  इस साल आपकी राशि पर शनिदेव की सप्तम पूर्ण दृष्टि पड़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप आपको किसी भी कार्य अथवा लेन-देन में ईमानदारी और पारदर्शिता बरतनी होगी, अन्यथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। 

अक्तूबर माह से बृहस्पति का अशुभ गोचर गुप्त शत्रुओं की वृद्धि कराएगा। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। सेहत में मामले में लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कंधा, हृदय, चर्मरोग और लीवर से संबंधित रोगों से सावधान रहना पड़ेगा। पूरे साल का लेखा-जोखा करें, तो उतार-चढ़ाव के बीच आपकी सफलता का ग्राफ इस साल 75 प्रतिशत रहने वाला है। यानी कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि: नौकरी में इस साल पदोन्नति का योग है

Yearly horoscope 2018
कर्क राशि

यह साल आपको पारिवारिक आैर आर्थिक स्तर पर अधिक सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। दरअसल, वर्ष के आरंभ के कुछ घंटे बाद से ही ‘अनंत’ नामक कालसर्प योग का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जिसके फलस्वरूप आकस्मिकता की वृद्धि होगी। यह योग जीवन में उतार-चढ़ाव लाता है। मगर चिंता न करें, यह योग इसी मासांत तक समाप्त भी हो जाएगा। वहीं कुंडली में गुरु व मंगल का चतुर्थ भाव में युति मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। आपकी संपूर्ण भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण होंगी, किंतु पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण आपके लिए उसका सुखोपभोग कर पाना मुश्किल रहेगा। पार्टनर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें, अन्यथ्‍ाा वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। 

नौसेना, शिपिंग विभाग, शिक्षण, शुगर मिल्स, एस्ट्रोनॉमी, एविएशन, होटल्स से संबंधित क्षेत्रों की तैयारी कर रहे हैं, तो इन क्षेत्रों में आपको कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में इस साल पदोन्नति का योग है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह साल बड़ी सफलताएं लेकर आ रहा है। किसी भी बड़े कार्य-व्यापार का आरंभ कर उसे पूर्ण सफल बना सकते हैं। जमीन खरीदने आैर पैतृक संपत्ति मिलने का योग है। अगर आप कहीं निवेश्‍ा करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस तरह वर्षपर्यंत आपकी कामयाबी का औसत 75 प्रतिशत रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed