साल 2023 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से साल 2023 बहुत अहम और खास रहने वाला होगा। जिसमें शनि,गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। आज हम आपको साल 2023 में राहु ग्रह के राशि परिवर्तन से इसके प्रभावों की चर्चा करेंगे। ज्योतिष में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं और इनको किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। इन सबके बावजूद ज्योतिष में राहु ग्रह का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक जिन जातकों की कुंडली में राहु अगर शुभ स्थान में होते हैं तो व्यक्ति को राजनीति और प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। साल 2023 में छाया ग्रह राहु मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के गोचर से सभी 12 राशियों में कुछ राशि पर विशेष शुभफल की प्राप्ति होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन से ही हैं वे राशियां...
Yearly Horoscope 2023: नए साल पर इन राशि वालों को राहु दिलाएंगे धन लाभ के बेहतर अवसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2023 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से साल 2023 बहुत अहम और खास रहने वाला होगा। जिसमें शनि,गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। आज हम आपको साल 2023 में राहु ग्रह के राशि परिवर्तन से इसके प्रभावों की चर्चा करेंगे। ज्योतिष में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं और इनको किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। इन सबके बावजूद ज्योतिष में राहु ग्रह का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक जिन जातकों की कुंडली में राहु अगर शुभ स्थान में होते हैं तो व्यक्ति को राजनीति और प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। साल 2023 में छाया ग्रह राहु मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के गोचर से सभी 12 राशियों में कुछ राशि पर विशेष शुभफल की प्राप्ति होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन से ही हैं वे राशियां...
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर छठे भाव से होगा। इस भाव से जातक के रोग, ऋण, शत्रु, नौकरी का पता लगाया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर राहु की दृष्टि आपके दशम भाव, बारहवे भाव और दूसरे भाव पर होगी। राहु का गोचर आपके जीवन में किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय आपको नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी नौकरी का ऑफर आपको आगे से मिलेगा। राहु की कृपा से राजनीति से जुड़े जातक इस समय जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब विदेश जाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। इस समय पारिवारिक विवाद में न ही पड़े तो अच्छा है।