मेष
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपनी योग्यता और ताकत से दुनिया को अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने में इन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बीते कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान थे, उन्हें इस सप्ताह अपनी चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में प्रमोशन या फिर मनचाहे स्थान पर ट्रांस्फर जैसी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बेराेजगार लोगों को कामकाज के नए अवसर प्राप्त होंगी। व्यवसाय में धन लाभ के योग बनेंगे। इस संबंध में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत की दृष्टि से कुछ चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह शुभ है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें वे आपके कार्य में अड़ंगे डालने का कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको स्वजनों से मनचाहा सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस दौरान आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना होगा और वाहन बहुत सावधानी के साथ चलाना होगा, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी पुराने रोग के उभरने पर उसकी अनदेखी बिल्कुल न करें, अन्यथा आपको उसके चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मनचाहा लाभ प्राप्ति के लिए आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और सफेद चंदन से तिलक करके शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा परेशानियों को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सेहत के साथ घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलें भी आपकी चिंता की सबब बनेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले आपको खूब सोच-विचार करने की जरूरत है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला खूब सोच-विचार कर लें अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद अचानक से आपके सामने आ सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें और उसकी भावनाओं और मजबूरियों केा समझने का प्रयास करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन चलता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातक सताह की शुरुआत में ही किसी बड़ी समस्या का सामधान निकल आने पर राहत की सांस लेंगे। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगोंं को व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार को विस्तार देने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी होती हुई नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों के यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिवार के साथ सुखद पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें आलस्य और अभिमान के चलते खोने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगोंं को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको इस सप्ताह अपना अहम त्याग करके लोगों का मिलाकर काम करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सपनों को पूरा करने में बाधा डालने का काम कर सकती है। ऐसे में मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर भी सावधान रहें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इस सप्ताह आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको धन का लेन-देन सावधानी के साथ और सोच-समझकर करने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध में आपका ईगो इस सप्ताह आड़े आ सकता है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सामंजस्य बिठाकर चलें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।