जनवरी 2018 का दूसरा सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
मेष राशि: इस सप्ताह से अच्छे वक्त की शुरुआत हो सकती है
इस सप्ताह बुध के आपकी राशि से नौवें स्थान पर आने से आपको किसी अप्रत्याशित असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है और निजी तौर पर कुछ विपरीत घटनाओं से आप मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक संबन्धों में सौहार्द बनेगा। आपकी राशि से नौवें घर में ही सूर्य के गोचर करने से आपके लिए अच्छे वक्त की शुरुआत हो सकती है। व्यावसायिक तौर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगें, जिसकी बदौलत आप उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। सूर्य के साथ साथ शुक्र भी नवम भाव में आने से अपना प्रभाव खो रहा है। मगर सूर्य और शुक्र की युति कलाक्षेत्र में विशेष यश दिलाने वाली होती है।
वृष राशि: इस सप्ताह संपति संबन्धी लेन देन में फायदा होगा
इस सप्ताह बुध के सातवें से आठवें स्थान में गतिमान होने से आपके लिए अप्रत्याशित वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। संपति संबन्धी लेन देन में भी फायदा हो सकता हैं, इसके साथ ही आपको नाम और शौहरत की भी प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी मान मर्यादा और प्रसिद्धी बढ़ सकती है। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो यह वक्त आपके लिए शुभ हो सकता है। आठवें स्थान पर ही सूर्य के आने से आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं और इन सबके चलते आपकी वित्तीय स्थिति भी डगमगा सकती है।
मिथुन राशि: करियर में प्रगति के योग है
इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से सातवें घर में गतिमान हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से सुरक्षा संबन्धी व्यवसाय वाले जातकों को लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक जातकों को कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। अविवाहितों को भी संयम से रहने की आवश्यकता है। साथ ही आपकी राशि के सातवें स्थान पर ही सूर्य और शुक्र के आने से आपके सहभागी के करियर में प्रगति के योग हैं साथ ही आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके साथ साथ पांचवे स्थान पर बृहस्पति के गोचर करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिमसें आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं।
कर्क राशि: दोस्ती में विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से छठे घर में गतिमान हो रहा है जिसके भाव से आपको वित्तीय लाभ होने के योग हैं। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। इस दौरान आपकी सेहत में अच्छे सुधार हो सकते हैं। छठे घर में ही सूर्य के आने से आपके शत्रुओं की ताकत कम होगी व व्यावसायिक रुप से आपको सुकून का एहसास होगा। सूर्य के साथ आने से शुक्र अपने प्रभाव खो देता है मगर फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। निजी जीवन में और दोस्ती में विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लग सकती है।