फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों के आज ग्रह नक्षत्र उनके पक्ष में कार्य करेंगे, जानें अपना राशिफल

Mon, 08 Jan 2018 09:39 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 8th january
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।


पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ

मेष राश‌ि: आज आर्थिक फायदा होगा

daily rashifal or rashiphal 8th january
मेष राश‌ि

कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आपकी नई स्थिति से आपको संस्था में इज्जत मिलेगी। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें। 

वृष राश‌ि: ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में कार्य करेंगे

daily rashifal or rashiphal 8th january
वृष राश‌ि

व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शोरूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: झगड़ा होने की प्रबल संभावना है

daily rashifal or rashiphal 8th january

आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धि होगी। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे

daily rashifal or rashiphal 8th january
कर्क राशि

किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed