फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः सिर्फ इन 2 राशियाें के लिए ही फायदेमंंद रहेगा आने वाला समय

Mon, 31 Jul 2017 06:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 31 Jul 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 31th july to 6th august

अगस्त का पहला सप्ताह सिर्फ दो राशियों के लिए ही फायदेमंद रहेगा। बाकी 10 राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनका सबसे ज्यादा नुकसान निवेश में होने की संभावना है। जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष राश‌िः सप्ताह की शुरुआत होगी बेहद शानदार

weekly rashiphal 31th july to 6th august
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम घर में विचरण करेगें। जिन जातकों को किन्हीं कारणों से परिजनों से दूर रहना पड़ रहा है उन्हें अपने परिवार से मिलने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय चंद्रमा के प्रभाव से दांपत्य जीवन भी काफी सुखद रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर यदि पिछले कुछ समय कामकाज का काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो उससे भी राहत मिलने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगें। इस समय आप पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। व्यर्थ धन व्यय का योग भी आपके लिये बन रहा है। जलीय मार्गों से यात्रा न करें। 

वृष राश‌िः खर्चीला रहेगा सप्ताह के शुरुआती दिन

weekly rashiphal 31th july to 6th august
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताहारंभ में चंद्रमा छठे घर में गोचररत होंगें। रोग व शत्रु घर में चंद्रमा आपकी चिंताएं बढ़ा सकता हैं। आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहना चाहिए, साथ ही अपनी सेहत का ध्यान भी अवश्य रखें। चंद्रमा की दृष्टि व्यय भाव में होने से सप्ताह के पहले दो दिन थोड़े खर्चीले साबित हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपके सप्तम भाव में विचरण करेंगें। इस समय अपने दांपत्य जीवन में गरमा-गरमी से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ में विवाद न करें तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः अनजाना डर करेगा परेशान

weekly rashiphal 31th july to 6th august
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगें, जो ऊंची बुद्धिमता का संकेत कर रहा है। प्रेम संबंध और संतान के प्रति हालांकि आपको चिंतित होना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी आपका मन इस समय चिंतित रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके छठे घर में विचरण करेंगें जो कि शनि के साथ विष योग भी बना रहे हैं। इस समय अन्जाना डर मन को परेशान कर सकता है। स्वयं को शत्रुओं व रोगों से पीड़ित महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में होंगे यह समय परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिहाज से उपयुक्त है।

विज्ञापन

कर्क राशिः जिंदगी में भाैतिक सुखों की कमी महसूस करेंगे

weekly rashiphal 31th july to 6th august
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राशि के जातकों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा चतुर्थ घर में विचरण करेंगें। आप इस समय अपने जीवन में भौतिक सुखों का अभाव महसूस करेंगें। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं। आपकी राशि में मंगल भी नीचस्थ विराजमान है जो कि स्वास्थ्य से संबंधित निराशा भी आपमें उत्पन्न कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में विचरण करेंगें। संतान प्रेम संबंध और शिक्षा के क्षेत्र में यह समय आपके लिये संतोषप्रद नहीं कहा जा सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed