फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ये राशि वाले किसी घरेलू झगड़े में फंस सकते है, जानें अपना राशिफल

Mon, 31 Jul 2017 06:43 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2017 06:43 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 31th july
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: प्रभावशाली लोगो के संपर्क में रहेंगे

daily rashiphal 31th july
मेष राश‌ि

आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो प्रेम की वह पहली शुरुआत थी। याद रखें लंबे समय तक चलने वाला प्रेम प्रसंग जीवन में  ठहराव व खुशी लेकर आता है। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा।

वृष राश‌ि: विवाह का निर्णय सोच समझ कर लें

daily rashiphal 31th july
वृष राश‌ि

आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय भली प्रकार सोच कर ही ले। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें।        

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: जमीन जायदाद के मामले में अच्छी खबर

daily rashiphal 31th july
म‌िथुन राश‌ि

घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें।

विज्ञापन

कर्क राशि: घरेलु जीवन में उथल-पुथल हो सकती है

daily rashiphal 31th july
कर्क राशि

आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। अगर उनके साथ मजे करने के लिए आपको अपनी रात की नींद भी गंवानी पड़े तो भी तैयार रहें और एक दूसरे के साथ का पूरा आनंद उठाएं।  अगर आप अपने पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी निराशा लायेगा। आपको इस वक्त सही पार्टनर नहीं मिल सकता है। कोई ऐसा मिलेगा जो आपके पार्टनर तक पहुंचने में आपका सहायक साबित होगा।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed