फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: इस राशि वालों की जिंदगी में होंगे अच्छे बदलाव

Mon, 01 May 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 01 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 1st may to 7th may
राश‌िचक्र

मई माह का यह पहला सप्ताह कुछ राशि वालों की जिंदगी में लेकर आएगा सुखद बदलाव और कुछ को बदलना होगा अपना व्यवहार, जानें यह सप्ताह कैसा होगा आपके लिए 

मेष राश‌ि: व्यवहार को बदलने की जरूरत

weekly rashiphal 1st may to 7th may
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में अधिक परिवर्तन करने की जरूरत है ताकि आप रास्ते में आ रही मुश्किल स्थितियों का सामना कर पाएं। आपका प्रयास सबके द्वारा सराहा जाएगा। खासकर आपके परिवार के द्वारा। बुध आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एक राह प्रदान करेगा। जिसके कारण घर का माहौल भी बेहतर हो जाएगा।

वृष राश‌ि: आरामदायक रहेगा सप्ताह

weekly rashiphal 1st may to 7th may
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

सूर्य के मेष राशि में होने से यह सप्ताह आपके लिए काफी आरामदायक रहने के आसार हैं। परिजनों के भरपूर सहयोग से आप एक सुखद और सुरक्षित अहसास को महसूस कर सकते हैं। शुक्र इस समय मीन राशि में हैं जो आपको शारीरिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस समय आप आपनी आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी देख सकते हैं। अच्छी नौकरी, अच्छा खान-पाना सब कुछ अच्छा-अच्छा कुल मिलाकर आप एक उच्चस्तरीय जीवन का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: करियर में बढ़ेंगे आगे

weekly rashiphal 1st may to 7th may
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगें और रचनात्मक विचार भी आपके दिमाग में आते रहेंगें। अपने प्रेम जीवन में आप और भी अधिक मुखर और उत्साही रह सकते हैं। यदि आप अभी तक अविवाहित और अकेले हैं तो इस समय आपको किसी खास का साथ मिल सकता है। बुध का मेष राशि में होना इस बात का सूचक है कि आपकी मुलाकात किसी प्रसिद्ध या प्रभावशाली शख्सियत से हो सकती है। शुक्र का मीन राशि में होना आपको अपने करियर में अगले पायदान के लिए कदम बढ़ाने की ओर संकेत कर रहा है।

विज्ञापन

कर्क राशि: कोशिशों में परिवर्तन करें

weekly rashiphal 1st may to 7th may
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

सूर्य मेष राशि में होने से इस सप्ताह आपके व्यवहार में दो चीज़ें साफ तौर पर दिखाई दे सकती हैं पहली यह कि आप अपने कार्यों को संचालित करें, दूसरी यह कि नेतृत्वकारी भूमिका वहन करते हुए अपनी प्रतिभा के अनुसार सफलता का मार्ग सुनिश्चित करें। मेष राशि में ही बुध के रहने से आपको अपने स्वभाव में, अपने प्रयासों में परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से देखा जाए तो शुक्र का मीन राशि में होना आपके लिए शुभ समय का सूचक कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed