फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद पर यकीन करना सीखें सिंह राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Wed, 19 Apr 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 19 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 19th april
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: काम निकलवानें के लिए बदलें अपना दृष्टिकोण

daily rashiphal 19th april
मेष राश‌ि

अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे। आज आप अपने पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगे। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों और आग से सतर्क रहें। आज आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी।

वृष राश‌ि: प्रोजेक्ट के पूरा होने से पहले रहेगा थोड़ा दवाब

daily rashiphal 19th april
वृष राश‌ि

परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है। आज आप अपने को पार्टनर के सपनों में खोया पाएंगे, गहरे प्यार के समन्दर में गोते लगाते रहेंगे। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। आज आपको लगेगा कि रुपए पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ नहीं जाता। जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: नाटकीय रूप से करियर बढ़ेगा आगे

daily rashiphal 19th april
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप पारिवारिक व्यक्तियों या दोस्तों के बीच उससे मिल सकते हैं। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि: करियर के बारे में दोस्तों से लें सलाह

daily rashiphal 19th april
कर्क राशि

आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा। एक बार आप अपनी नाराजगी छोड दें और फिर आप पाएंगे कि आपका प्रेमी जीवन और खुशी फिर से आपके पास लौट आई है। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह लें। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed