Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luckiest Zodiac: इस सप्ताह इन राशि के लोगों को व्यापार में मिलेगा मनचाहा लाभ, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल

Mon, 11 Aug 2025 12:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 11 Aug 2025 12:26 PM IST
सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign, 11 to 17 August 2025: अगस्त माह के नए सप्ताह की शुरुआत 11 अगस्त 2025 से हो चुकी हैं। हफ्ते का प्रारंभ ही बुधादित्य योग से हो रहा है.....

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope Predictions Zodiac Signs That Will Gain in Business This Week
Weekly Luckiest Zodiac Sign, 11 to 17 August 2025 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Luckiest Zodiac Sign, 11 to 17 August 2025: अगस्त माह के नए सप्ताह की शुरुआत 11 अगस्त 2025 से हो चुकी हैं। हफ्ते का प्रारंभ ही बुधादित्य योग से हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह कजरी तीज और जन्माष्टमी जैसे पर्व मनाए जाएंगे। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य भी अपनी स्वराशि यानी सिंह में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके प्रभाव से आदित्य योग बनेगा। हालांकि बुध भी अपनी चाल में बदलाव करते हुए मार्गी अवस्था में आएंगे। ऐसे में ग्रहों और तीज-त्योहारों के शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को अगस्त के नए सप्ताह में मनचाहा लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Trending Videos
Weekly Lucky Horoscope Predictions Zodiac Signs That Will Gain in Business This Week
Weekly Luckiest Zodiac Sign, 11 to 17 August 2025 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 

तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।


यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको व्यापार में मनचाहा धन लाभ होने की संभावना बनी हुई हैं। इस दौरान जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो लाभकारी होगी। इस दौरान यात्रा में नए मित्र भी बनेंगे।

प्रेम जीवन मधुर रहेगा। सिंगल लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने की उम्मीदें हैं। मेहनत और प्रयास से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। निवेश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। आपको प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

Dwipushkar Yog: द्विपुष्कर योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक तरक्की

Weekly Lucky Horoscope Predictions Zodiac Signs That Will Gain in Business This Week
Weekly Luckiest Zodiac Sign, 11 to 17 August 2025 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 

तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मिथुन राशि वालों के रिश्तों में चल रही दिक्कतें अब दूर होंगी। आपको पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्ति की संभावना बनी रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। इस दौरान विदेश से काम करने की कामना रखने वालों को नए अवसर मिलेंगे।

सरकारी क्षेत्र में करियर या व्यापार के इच्छुक लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति आदि मामलों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शानदार रहेगा। मिथुन राशि वालों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो व्यापार, परिवार, और करियर में आपको सही दिशा दिखाने में कामयाब रहेंगे।

मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope Predictions Zodiac Signs That Will Gain in Business This Week
Weekly Luckiest Zodiac Sign, 11 to 17 August 2025 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।


सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आगे बढ़ने के अवसर लेकर आया है। अचानक धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखी बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। माता-पिता की तरफ से सुख, स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।

किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के भी योग बन सकते हैं। इस दौरान करीबी दोस्तों से बातचीत अच्छी होगी। जो लोग बोलने के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। वाहन लेने जा सकते हैं। घर में किसी का आगमन खुशियों की लहर लेकर आएगा।
 

Triekadash yog: शनि-अरुण के शुभ योग में 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, खुलेंगे धन के द्वार


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed