{"_id":"68984ae17395659ad0021e72","slug":"malavya-and-budhaditya-rajyog-make-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2025-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे
Sun, 10 Aug 2025 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:03 PM IST
सार
सितंबर माह में सुख और भोगविलास के कारक ग्रह शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, वहीं इसी माह बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
सितंबर माह में बनेगा मालव्य और बुधादित्य राजयोग
- फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर समय-समय पर होता रहता है, जिससे अन्य ग्रहों के साथ कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। इन राजयोग के बनने पर व्यक्ति के जीवन पर असर तो पड़ता ही है साथ ही देश-दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में दो ग्रहों की युति से अलग-अलग तरह का राजयोग बनने जा रहा है जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। सितंबर माह में सुख और भोगविलास के कारक ग्रह शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, वहीं इसी माह बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर माह में बनने वाला मालव्य और बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपको बता दें यह राजयोग आपकी राशि से कर्म के स्थान पर बनेगा जिसेस आपको करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी-व्यापार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।

Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मालव्य और बुधादित्य राजयोग जीवन में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव लाएगा। शुक्र देव आपकी राशि से नवम भाव जोकि भाग्य का भाव होता है वहां होंगे जिससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश यात्रा करना चाह रहे हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा सौदा या निवेश अच्छा लाभ दिला सकता है। साथ ही जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्य और मालव्य राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में कोई काम करते हैं है उनके लिए कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आय के नए-नए साधन मिलेंगे। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ संभव है, या फिर किसी ऐसे स्रोत से पैसा मिल सकता है जिसकी आपने अपेक्षा नहीं की थी।Dwipushkar Yog: द्विपुष्कर योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक तरक्की