फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triekadash yog: शनि-अरुण के शुभ योग में 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, खुलेंगे धन के द्वार

Sun, 10 Aug 2025 04:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

Shani-Arun Yog: 12 अगस्त 2025 को शनि और अरुण के 60 डिग्री पर आने से त्रिएकादश योग बनेगा, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस योग से धन लाभ, करियर में प्रगति और आर्थिक मजबूती के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Saturn–Uranus Special Alignment Could Fill the Pockets of These 3 Zodiac Signs
shani uranus conjunction 2025 predictions - फोटो : adobe stock

Shani Uranus Triekadash Yoga 3 Lucky Zodiac Signs: 12 अगस्त 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शनि मीन राशि में और अरुण (यूरेनस) वृषभ राशि में स्थित होंगे। जब ये दोनों ग्रह 60 डिग्री के कोण पर आएंगे, तब एक विशेष खगोलीय संयोग बनेगा, जिसे त्रिएकादश योग कहा जाता है। यह दुर्लभ योग कुछ चुनिंदा राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आएगा।
Vish Yog: 30 साल बाद बन रहा खतरनाक विष योग, इन राशि वालों को होगी धन और सेहत की हानि
ज्योतिष के अनुसार यह संयोग भाग्य को प्रबल करने वाला माना गया है। इस अवधि में जिन राशियों पर इसका असर पड़ेगा, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिलेगा। धन-संपत्ति की प्राप्ति, करियर में उन्नति और नए अवसरों का लाभ मिलने की संभावना रहेगी। कुल मिलाकर, यह समय उनकी किस्मत में उछाल लाने वाला साबित हो सकता है। 
मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे

Trending Videos
Saturn–Uranus Special Alignment Could Fill the Pockets of These 3 Zodiac Signs
करियर में आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के मौके मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
त्रिएकादश योग कर्क राशि वालों के लिए खुशियों और प्रगति का द्वार खोल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य इस समय पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वरिष्ठों से सराहना मिलने की संभावना है। धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आप दोनों किसी रोमांटिक यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं।

Saturn–Uranus Special Alignment Could Fill the Pockets of These 3 Zodiac Signs
आय में वृद्धि होगी और बचत भी बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
इस योग का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। माता-पिता के साथ संबंध और बेहतर होंगे। आय में वृद्धि होगी और बचत भी बढ़ेगी। नए स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय पढ़ाई में प्रगति और सफलता दिलाने वाला रहेगा, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में। व्यवसाय में मुनाफा और यात्राओं से लाभ संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn–Uranus Special Alignment Could Fill the Pockets of These 3 Zodiac Signs
पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह संयोग बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। किसी बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार और पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा और वाणी में मिठास बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed