फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम संबंधों को बनाना है बेहतर तो ये राशि वाले अपनी लव लाइफ में लाएं बदलाव

Fri, 17 Nov 2017 08:23 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Fri, 17 Nov 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
weekly love rashiphal or rashifal 17th november to 23th november

हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए नवंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।

मेष राश‌िः प्रेमी पर निकल सकता है गुस्सा

weekly love rashiphal or rashifal 17th november to 23th november
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

प्रेम संबंधों को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछ्ली बातों को भुला नहीं पाए, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछ्तावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं और उपहार स्वरुप कोई भेंट दे सकते हैं।

वृष राश‌िः किसी पर आंख बंद करके न करें विश्वास

weekly love rashiphal or rashifal 17th november to 23th november
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

ये सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। दूसरों की बातों में फंसकर प्रेमी से अनबन हो सकती है। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होगें। आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालना चाहिए।आप प्रेमी के साथ किसी तरह की नाइंसाफी ना करें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लड़ाई झगडो़ं और रूठने मनाने में बीत सकता है। मध्य भाग में कुछ बदलाव आने की उम्मीद बनती है, लेकिन अंतिम भाग में फिर से मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः प्रेम संबंधों में लाए कुछ नयापन

weekly love rashiphal or rashifal 17th november to 23th november
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

धीमी गति से चलते प्रेम संबंधों से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं, लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में हैं। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेंगे वह वैसे ही चलेंगे। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। कुछ नए आइडिया सोचें कि कैसे संबंधों में रस भरा जा सकता है। उनमें मिठास बढ़ाने का प्रयास करें।

विज्ञापन

कर्क राशिः संबंधों को लेकर हो रही चर्चा पर न हो परेशान

weekly love rashiphal or rashifal 17th november to 23th november
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधों का मजाक उड़ाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा, क्योंकि यह आप दोनों से जुडा मामला है। आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed