{"_id":"5a0d52034f1c1baf678bbf4d","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-17th-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 2 राशि वालों को आज आर्थिक रूप से लग सकता है बड़ा झटका, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इन 2 राशि वालों को आज आर्थिक रूप से लग सकता है बड़ा झटका, जानें अपना राशिफल
Fri, 17 Nov 2017 07:55 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः मानसिक उलझन में डालने वाले दोस्तों से दूर रहें
2 of 13
मेष राशि
आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश करें। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहें।
वृष राशिः वित्तीय लाभ मिलने की संभावना
3 of 13
वृष राशि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने, लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः नई नौकरी के प्रस्ताव की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
नवीन नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है, परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिए बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिए। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः किसी मुद्दे को सुलझाने में निकलेगा दिन
5 of 13
कर्क राशि
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही हैं और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा, लेकिन समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद साबित न हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। आपको पता भी नहीं लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज आपको अपने आर्थिक मामलों में अच्छी तरक्की दिखेगी और इससे आपको बड़ी खुशी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।