फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 जुलाई तक सबसे खराब दौर से गुजरेंगे इस राशि के प्रेमी

Fri, 07 Jul 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 07 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 7th july to 13th july

प्रेमी जीवन में उतार चढ़ाव आता रहता है। 13 जुलाई तक इन 6 राशि वाले लोगों को भी अपने प्रेमी जीवन में कई मुश्किल दौर का गुजरना होगा। जानें ये 7 दिन आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसे रहेंगे।

मेष राश‌िः हर स्थिति में साथी का दें साथ

weekly love astrology 7th july to 13th july
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड़ जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। आप प्रेमी के साथ इस हफ्ते की प्लानिंग कर सकते हैं कि कब और कहां-कहां पर मिला जा सकता है, फ‌िर निर्धारित समय और स्थान पर आपका मिलन संभव हो पाएगा, लेकिन शायद एकाध बार तय किया प्रोग्राम किन्हीं कारणों से रद्द भी करना पड़ सकता है पर इस कारण आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि ये सब जीवन का हिस्सा है और इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है।

वृष राश‌िः उलझनों से भरा रहेगा सप्ताह

weekly love astrology 7th july to 13th july
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है, लेकिन जो भी दिक्कते अथवा उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव अथवा झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो तथा वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा। मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः गलत संबंधों को उभरने का मौका न दें

weekly love astrology 7th july to 13th july
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा वर्ना रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशिः एक दूसरे की सेहत का रखें ध्यान

weekly love astrology 7th july to 13th july
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावनाअााें के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed