फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा 7 जुुलाई का दिन, जानें अपना राशिफल

Fri, 07 Jul 2017 08:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 07 Jul 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 7th july
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िः लापरवाही से न करें कोई काम

daily rashiphal 7th july
मेष राश‌ि

किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें, ताकि कोई आप को ठगे नहीं। अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं।

वृष राश‌िः जमीनी सबंधी विवाद होने की संभावना

daily rashiphal 7th july
वृष राश‌ि

यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं तथा अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ती के मार्ग की बाधा बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः समय पर पूरा कर लें काम

daily rashiphal 7th july
म‌िथुन राश‌ि

उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आप आपने स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता करते हैं जिसके कारण आपको लम्बे समय में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशिः पूंजी निवेश के लिए सही समय

daily rashiphal 7th july
कर्क राशि

आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी, लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed