मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से काम लेना होगा। धन खर्च करते समय अपनी जेब का जरूर ख्याल रखें, अन्यथा आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप न करें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक सोच के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों और युवाओं का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - रविवार
शुभ रंग - बादामी
सफलता का सूत्र - धीरज से काम लें।
उपाय -लाल रूमाल पास रखें। शनिवार को श्री हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं और नित्य हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। सत्ता पक्ष से भी लाभ की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने के अवसर बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भूमि या भवन के क्रय विक्रय की योजना फलीभूत होगी। सप्ताह के मध्य में परिजनों-मित्रों से वैचारिक मतभेद संभव है। बदलते मौसम में सेहत का विशेष स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक - 3
शुभ दिन - शनिवार
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - ‘समय का सदुपयोग करें।’
उपाय- विद्यार्थियों की सहायता करें। श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह कुछ अड़ंगेबाजियों के बावजूद आप अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में घरेलू झमेले भी बने रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचाट रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी मिले तो उससे घबराएं नहीं, बल्कि उसे अवसर मानकर स्वागत करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
शुभ अंक - 6
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - गुलाबी
सफलता का सूत्र - ‘हिम्मत से काम लें।’
उपाय - गायों को चारा खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
इस सप्ताह बीते दिनों की मेहनत का फल मिलेगा। लोगों से तालमेल बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक खर्चे का योग है। छोटे व्यापारियों का समय लाभदायक है। नौकरीपेशा महिलाओं को प्रगति के अवसर बनेंगे। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के अंत तक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
शुभ अंक - 2
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - जामुनी
सफलता का सूत्र - ‘अवसर का पूरालाभ उठाएं।’
उपाय- गरीबों की मदद करें। ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः मंत्र जपें।
सिंह
इस सप्ताह जल्दबाजी के चक्कर में कुछ काम आधे-अधूरे रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत से ही ऊहापोह की स्थिति बनी रहेगी। लेन-देन के चक्कर में उलझनें आ सकती हैं। काम-धंधे में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। अपनी कार्ययोजना पर पुनर्विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। घरेलू दायित्वों से भागने की बजाय उसे यथासमय पूरा करने का प्रयास करें। जीवनसाथी और लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक - 2
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘कल्पना के प्रवाह में न बहें।’
उपाय -गायों को गुड़ खिलाएं। ‘ॐ भास्कराय नमः’ मंत्र जपें।